बिजनेस

1 साल में पैसा डबल करने वाला स्टॉक 5 टुकड़ों में बंटेगा, जानें कब है रिकॉर्ड डेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 9, 2024, 02:20 PM IST

Refex Industries Limited Share Price: गुरुवार को कंपनी का शेयर प्राइस BSE में 660.30 रुपये पर था। बुधवार को कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा था। पिछले एक साल से स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 159 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

Image

1 साल में पैसा डबल करने वाला स्टॉक 5 टुकड़ों में बंटेगा, जानें कब है रिकॉर्ड डेट

Refex Industries Limited Share Price: पिछले एक साल के दौरान शेयर बाजार में कई बंपर रिटर्न देने वाले स्टॉक की चर्चा रही। उसी इस लिस्ट में एक नाम Refex Industries Limited का भी है। कंपनी के शेयरो प्राइस इस दौरान 150 प्रतिशत से अधिक बढ़े हैं। अब कंपनी के शेयरों का बंटवारा होने वाला है। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर की बंटवारे के बाद फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 22 मार्च 2024 तय किया है।

Refex Industries Limited Dividend: डिविडेंड

कंपनी ने पहली बार 2008 में डिविडेंड दिया था। इसके बाद कंपनी ने 2023 और 2024 में भी डिविडेंड दिया था।

Refex Industries Limited Share Price History: 6 महीनों में रही गिरावट

गुरुवार को कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 660.30 रुपये का था। बुधवार को कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा था। पिछले एक साल से स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 159 प्रतिशत का फायदा हुआ है। हालांकि, बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2.7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article