बिजनेस

REC vs PFC: किस पावर स्टॉक में है ज्यादा दम? जानें 2025 के लिए एक्सपर्ट की राय

REC vs PFC: मार्केट एक्सपर्ट निमेश के अनुसार, REC और PFC दोनों ही पावर सेक्टर की मजबूत कंपनियां हैं, जिनमें हाल ही में अच्छी गिरावट देखने को मिली है। अब इनकी डाउनसाइड सीमित है और भविष्य में ग्रोथ की संभावना है। एक्सपर्ट ने दोनों स्टॉक्स के लिए 460-480 रुपये तक के टारगेट बताए हैं। REC में 15-20% तक की तेजी संभव है, वहीं PFC में 375 रुपये का स्टॉपलॉस रखते हुए होल्ड की सलाह दी गई है। दोनों में लॉन्ग टर्म निवेश फायदे का सौदा हो सकता है।

Image

पावर शेयरों में कमाई का मौका।

Photo : iStock

REC vs PFC: यदि आप शेयर बाजार में सक्रिय हैं और पावर फाइनेंस क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में निवेश की सोच रहे हैं, तो आरईसी (REC) और पीएफसी (PFC) आपके रडार पर जरूर होंगे। ET Now Swadesh के एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए एक अनुभवी मार्केट एक्सपर्ट ने इन दोनों कंपनियों को लेकर अपनी राय साझा की है, जो निवेशकों के लिए काफी अहम साबित हो सकती है। आइए जानते हैं दोनों स्टॉक्स के हाल के प्रदर्शन और विशेषज्ञ की सलाह क्या कहती है।

REC का प्रदर्शन और टारगेट

शुक्रवार को REC का शेयर हल्की बढ़त के साथ ₹402.35 पर बंद हुआ। स्टॉक ने दिन के भीतर ₹405.10 का उच्चतम स्तर भी छुआ। इसके 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹653.90 और न्यूनतम ₹357.45 रहा है। कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹1.05 लाख करोड़ से अधिक है।

मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि REC और PFC दोनों ही कंपनियां एक ही सेक्टर से जुड़ी हैं और इनमें हाल ही में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है, जिससे आगे downside सीमित रहने की संभावना है। उन्होंने REC के लिए 460 से 480 रुपये तक का टारगेट बताया और 15% से 20% तक के उछाल की उम्मीद जताई।

PFC का प्रदर्शन और टारगेट

PFC का शेयर शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ ₹405.85 पर बंद हुआ। इसके 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹580.35 और न्यूनतम ₹357.25 है। कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹1.33 लाख करोड़ है।

PFC के लिए भी एक्सपर्ट का नजरिया सकारात्मक है। उन्होंने बताया कि बिजली की मांग में इजाफा और कंपनी के अच्छे नतीजों के चलते स्टॉक में तेजी की संभावना है। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि वे 375 रुपये का स्टॉप लॉस लगाकर स्टॉक को होल्ड करें और ऊपर की तरफ 460 से 480 रुपये तक के लक्ष्य की उम्मीद करें।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article