बिजनेस

Repo Rate बढ़ते ही सरकारी बैंकों ने महंगा किया लोन, चेक करें किसने ब्याज दर कितनी बढ़ाई

रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो रेट में इजाफा होते ही लोन महंगा होना शुरू हो गया। रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी के कुछ घंटे बाद ही कई सरकारी बैंकों ने भी ब्याज दर बढ़ा दी है।

Image

रेपो बढ़ते ही बढ़ा लोन

RBI ने बुधवार को Repo Rate में 25 आधार अंक यानी 0.25% की बढ़ोतरी कर इसे 5.50% कर दिया। इसके कुछ ही घंटों बाद कई बड़े बैंकों ने अपने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR), रेपो लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट (RBLR) और रेपो बेस्ड लैंडिंग रेट (RBLR) को बढ़ा दिए। इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है, जिनका होम लोन, कार लोन या दूसरे कर्ज रेपो रेट से जुड़े हैं।

किन बैंकों ने बढ़ाया ब्याज?

RBI का फैसला आने के कुछ ही घंटों के भीतर कई PSU बैंकों ने ब्याज दर बढ़ा दी है। इनमें PNB, Indian Bank, Bank of Baroda, Bank of India और Indian Overseas Bank शामिल हैं। इन बैंकों ने नई दरें 8 अक्टूबर से लागू कर दी हैं।

PNB ने RLLR बढ़ाकर 8.35% किया

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने RBI की 0.25% रेपो रेट हाइक के तुरंत बाद अपने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी कर दी है। PNB की RLLR अब 8.10% से बढ़कर 8.35% हो गई है। नई दर 8 अक्टूबर 2026 से लागू है। हालांकि, बैंक ने साफ किया है कि उसके MCLR और बेस रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

किस बैंक ने कितनी बढ़ाई ब्याज दर?

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक रेपो बेस्ड लैंडिंग रेट में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी की गई है। किस बैंक ने ब्याज दर कितनी बढ़ाई है, इसे नीचे टेबल में देखा जा सकता है।

बैंकपुरानी Repo-linked Rateनई Rateबढ़ोतरीनई दर लागू
PNB8.10%8.35%0.25%8 अक्टूबर 2026
Indian Bank7.95%8.20%0.25%8 अक्टूबर 2026
Bank of Baroda7.90%8.15%0.25%8 अक्टूबर 2026
Bank of India—8.35%0.25%8 अक्टूबर 2026
Indian Overseas Bank—8.35%0.25%8 अक्टूबर 2026
Tamilnad Mercantile Bank8.25%8.50%0.25%8 अक्टूबर 2026

Home Loan वालों पर क्या होगा असर?

यहां सबसे अहम सवाल है कि आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? Repo Rate से जुड़े फ्लोटिंग रेट लोन में बैंक बेंचमार्क रेट के आधार पर ब्याज दर बदल सकते हैं। इसलिए जिन ग्राहकों का Home Loan या कोई लोन रेपो लिंक्ड है, उनके लिए ब्याज दर बढ़ने पर EMI बढ़ सकती है या लोन की अवधि लंबी हो सकती है। हालांकि, हर कर्ज पर इसका एक जैसा असर नहीं होता है। यह लोन अमाउंट के बाकी बचे टेन्योर, ब्याज दर और बैंक के रीसैट रूल्स पर निर्भर करता है।

RBI ने क्यों बढ़ाया Repo Rate?

RBI ने बुधवार को Repo Rate को 5.25% से बढ़ाकर 5.50% किया। यह करीब चार साल में पहली Repo Rate Hike है। RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने देश में बढ़ती महंगाई को काबू करने के लिए अपना रुख कड़ा करते हुए ब्याज दर में बढ़ोतरी की है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article