बिजनेस

Zomato Gets Payment Aggregator License: आरबीआई ने जोमैटो को दिया पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस, जानें क्या होगा फायदा

Zomato Gets Payment Aggregator License: पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस ई-कॉमर्स वेबसाइटों, मोबाइल ऐप और मर्चेंट्स को अपनी ट्रांजेक्शन के लिए ग्राहकों से पेमेंट इंस्ट्रूमेंट स्वीकार करने की सुविधा देता है। इसके लिए व्यापारियों को अपना पेमेंट इंटरफ़ेस बनाने की भी आवश्यकता नहीं होती।

Image

जोमैटो को मिला पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जोमैटो को मिला पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस
  • आरबीआई ने दिया लाइसेंस
  • टाटा पे, रेज़रपे और कैशफ्री को पहले ही मिल चुका है ये लाइसेंस

Zomato Gets Payment Aggregator License: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो की सब्सिडरी कंपनी जोमैटो पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को पेमेंट एग्रीगेटर (पीए) लाइसेंस दे दिया है। इस मंजूरी से कंपनी को अपने प्लेटफॉर्म के जरिए ईकॉमर्स ट्रांजेक्शन की सुविधा मिल सकेगी। जोमैटो ने अपनी सब्सिडरी को आरबीआई से पीए लाइसेंस मिलने की जानकारी स्टॉक एक्सचेंजों को दी है। बता दें कि ये लाइसेंस टाटा पे, रेज़रपे और कैशफ्री जैसी कंपनियों को पहले ही मिल गया है।

ये भी पढ़ें -

क्या है पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस

पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस ई-कॉमर्स वेबसाइटों, मोबाइल ऐप और मर्चेंट्स को अपनी ट्रांजेक्शन के लिए ग्राहकों से पेमेंट इंस्ट्रूमेंट स्वीकार करने की सुविधा देता है। इसके लिए व्यापारियों को अपना पेमेंट इंटरफ़ेस बनाने की भी आवश्यकता नहीं होती।

आरबीआई ने कहा है कि पेमेंट गेटवे कंपनियों को डिजिटल पेमेंट एक्सेपटेंस सॉल्यूशंस प्रोवाइड करने के लिए एग्रीगेटर लाइसेंस प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। पिछले साल फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने अपनी खुद की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ऑफरिंग जोमैटो पे लॉन्च करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ समझौता किया है।

जोमैटो का बचेगा पैसा

इस लाइसेंस से जोमैटो की ट्रांजेक्शन के लिए Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे अन्य पेमेंट ऐप्स पर निर्भरता कम हो जाएगी। इससे ज़ोमैटो को थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए किए गए पेमेंट पर लगने वाले मर्चेंट शुल्क से बचने की भी सुविधा मिलेगी।

जोमैटो और ब्लिंकिट पर ऑनलाइन फूड और किराने के ऑर्डर के लिए पेमेंट करने के अलावा, फूडटेक कस्टमर्स को ज़ोमैटो पे के माध्यम से कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसे अलग-अलग ऑप्शनों का उपयोग करके ज़ोमैटो पर लिस्टेड कुछ रेस्टोरेंट में पेमेंट करने का ऑप्शन भी मिलेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article