बिजनेस

Rajshree Polypack Bonus Share: राजश्री पॉलीपैक फ्री में दे रही हर शेयर पर दो बोनस शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Rajshree Polypack Bonus Share: राजश्री पॉलीपैक के शेयर आज एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। प्लास्टिक पैकेजिंग प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरर ने पिछले महीने 17 जनवरी को अपने शेयरधारकों को 2:1 के रेशियो में मुफ्त बोनस शेयर देने की घोषणा की थी।

Image

राजश्री पॉलीपैक बोनस शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • राजश्री पॉलीपैक देगी बोनस शेयर
  • आज है रिकॉर्ड डेट
  • 2:1 के रेशियो में मिलेंगे ये शेयर

Rajshree Polypack Bonus Share: राजश्री पॉलीपैक के शेयर आज सोमवार 26 फरवरी 2024 को एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। प्लास्टिक पैकेजिंग प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरर ने पिछले महीने 17 जनवरी को अपने शेयरधारकों को 2:1 के रेशियो में मुफ्त बोनस शेयर देने की घोषणा की थी। बोनस शेयर प्राप्त करने के लिए एलिजिबल होने के लिए राजश्री पॉलीपैक के शेयर खरीदने की आज आखिरी तारीख है। बोनस शेयर किसी कंपनी द्वारा अपने मौजूदा शेयरधारकों को दिए जाने वाले अतिरिक्त इक्विटी शेयर हैं।

ये भी पढ़ें -

किसे मिलेंगे बोनस शेयर

पिछले महीने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 2:1 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने का ऐलान किया था। इसकी रिकॉर्ड आज है। इसका मतलब है कि एलिजिबल शेयरधारकों को रिकॉर्ड डेट यानी आज तक उनके पोर्टफोलियो में मौजूद प्रत्येक शेयर के लिए दो नए और फ्री शेयर मिलेंगे।

क्या है राजश्री पॉलीपैक का बिजनेस

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, राजश्री पॉलीपैक प्लास्टिक कठोर शीट और दही कप से लेकर दैनिक कंटेनर, बैरियर प्रोडक्ट - एमएपी, रिटॉर्ट एप्लिकेशन, सॉफुल कप और फ्रूट पनेट्स आदि तक फूड पैकेजिंग प्रोडक्ट की प्रमुख निर्माताओं में से एक है।

बोनस शेयर मिलने से कोई फायदा नहीं होता

कोई कंपनी जब एक तय अनुपात (1:1, 1:2 या कोई) में बोनस शेयर जारी करती है तो उसी हिसाब से उसके शेयर की मार्केट वैल्यू कम हो जाती है। किसी कंपनी ने निवेशकों को 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया और उस कंपनी के शेयर की मार्केट में कीमत 30 रु है।

अब किसी शेयरधारक के पास 10 शेयर हैं तो उसे 10 शेयर फ्री में मिलेंगे। उसके पास हो जाएंगे कुल 20 शेयर। पहले 30 रु के हिसाब से 10 शेयरों की वैल्यू रहती 300 रु। अब 30 रु की मार्केट कीमत के हिसाब से उसकी निवेश राशि हो जानी चाहिए थी 600 रु। मगर ऐसा नहीं होगा। यहां पर शेयर की मार्केट वैल्यू भी घटकर आधी रह जाएगी। यानी 15 रु और 20 शेयरों (बोनस शेयरों के साथ) की कुल वैल्यू 15 रु के हिसाब से रहेगी 300 रु।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article