बिजनेस

Rajesh Power IPO Listing: शेयर हो तो ऐसा ! राजेश पावर ने लिस्टिंग पर कर दिया पैसा डबल, 99% से ज्यादा की उछाल

Rajesh Power IPO Listing Price: राजेश पावर की लिस्टिंग हो गई है। इसकी लिस्टिंग काफी धमाकेदार हुई है। BSE SME पर कंपनी का शेयर 335 रु के IPO प्राइस के मुकाबले 301.50 रु या 90 फीसदी प्रीमियम के साथ 636.50 रु पर लिस्ट हुआ है।

Image

राजेश पावर आईपीओ की हुई लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • राजेश पावर की हुई लिस्टिंग
  • 90 फीसदी प्रीमियम पर हुई शुरुआत
  • निवेशकों को जोरदार फायदा

Rajesh Power IPO Listing Price: राजेश पावर की लिस्टिंग हो गई है। इसकी लिस्टिंग काफी धमाकेदार हुई है। BSE SME पर कंपनी का शेयर 335 रु के IPO प्राइस के मुकाबले 301.50 रु या 90 फीसदी प्रीमियम के साथ 636.50 रु पर लिस्ट हुआ है। इतना ही नहीं शेयर में लिस्टिंग के बाद 5 फीसदी अपर सर्किट भी लग गया है। इसके साथ ही ये शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 333.30 रु या 99.49 फीसदी की तेजी के साथ 668.30 रु पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों को आईपीओ में शेयर मिले और उन्होंने अपने पास रखे, उनका पैसा लगभग डबल हो गया है।

ये भी पढ़ें -

कैसा रहा था IPO

राजेश पावर का आईपीओ काफी शानदार रहा। इसके आईपीओ को 59 गुना सब्सक्राइब किया गया। आईपीओ में एनआईआई सेगमेंट को 138.46 गुना ओवरसब्सक्राइब किया गया, जबकि क्यूआईबी हिस्सा 46.39 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, रिटेल हिस्सा भी 31.96 गुना बुक किया गया है।

आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड ₹319 और ₹335 प्रति शेयर तय किया गया, जबकि फाइनल प्राइस 335 रु रहा। लॉट साइज 400 शेयरों की थी।

आईपीओ से आए फंड का क्या करेगी कंपनी

कंपनी का इरादा आईपीओ से आए फंड का इस्तेमाल कई प्रमुख उद्देश्यों के लिए करने का है, जिसमें केबल आइडेंटिफिकेशन, टेस्टिंग और फॉल्ट लोकेशन इक्विपमेंट की खरीद के लिए कैपिटल एक्चपेंडिचर शामिल है।

इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा कि वह 1300 किलोवाट डीसी सोलर पावर प्लांट लगाने और इलेक्ट्रोलाइजर जैसे संबंधित इक्विपमेंट्स के साथ-साथ ग्रीन हाइड्रोजन के प्रोडक्शन के लिए तकनीकी विशेषज्ञता के इन-हाउस डेवलपमेंट को सपोर्ट करने के लिए फंड का उपयोग करेगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article