बिजनेस

Quality Power IPO GMP: आज से खुला Quality Power IPO, कितना चल रहा GMP, अप्लाई करें या नहीं

Quality Power IPO GMP (Grey Market Premium):क्वॉलिटी पावर (Quality Power IPO) 14 फरवरी से 18 फरवरी 2025 तक खुला रहेगा। कंपनी ने ₹401-₹425 का प्राइस बैंड तय किया है और ₹858.70 करोड़ जुटाने की योजना बनाई है।

Image

Quality Power IPO

Photo : Twitter

Quality Power IPO GMP (Grey Market Premium): क्वॉलिटी पावर (Quality Power IPO) 14 फरवरी से 18 फरवरी 2025 तक खुला रहेगा। कंपनी ने ₹401-₹425 का प्राइस बैंड तय किया है और ₹858.70 करोड़ जुटाने की योजना बनाई है। शेयर बाजार के विशेषज्ञों ने लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए इसे "SUBSCRIBE" रेटिंग दी है। शेयर बाजार के विश्लेषकों के अनुसार, Quality Power IPO के शेयर ₹27 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

Quality Power IPO ओपन और क्लोज डेट

यह इश्यू 14 फरवरी 2025 से खुल चुका है और 18 फरवरी 2025 तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा।

Quality Power IPO प्राइस बैंड

कंपनी ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹401 से ₹425 प्रति शेयर तय किया है।

Quality Power IPO इश्यू साइज

Quality Power IPO से ₹858.70 करोड़ जुटाने की योजना है, जिसमें से ₹225 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹633.70 करोड़ OFS (Offer for Sale) के तहत आएंगे।

लॉट साइज और मिनिमम इन्वेस्टमेंट

Quality Power IPO एक लॉट में 26 शेयर शामिल हैं। न्यूनतम निवेश राशि ₹11,050 (₹425 x 26 शेयर) होगी।

IPO अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

Quality Power IPO शेयर अलॉटमेंट की संभावित तारीख 19 फरवरी 2025 है। लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।

Quality Power IPO रजिस्ट्रार और लीड मैनेजर

Quality Power IPOरजिस्ट्रार Link Intime India Private Limited, लीड मैनेजर Pantomath Capital Advisors

Quality Power IPO का रिव्यू: अप्लाई करें या नहीं?

Palak Devadiga (StoxBox) की राय:कंपनी का P/E रेशियो 81.9x है, जो अपने प्रतिस्पर्धियों से कम है। मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, विविध प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और ग्लोबल कस्टमर बेस को देखते हुए मीडियम से लॉन्ग-टर्म के लिए निवेश की सिफारिश दी गई है।

Mehta Equities की राय

कंपनी का P/E रेशियो 30.76x (FY 2025 के अनुसार) उचित है। Mehru Electricals के अधिग्रहण और हाई-वोल्टेज इक्विपमेंट मार्केट में विस्तार की रणनीति को देखते हुए लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए "SUBSCRIBE" रेटिंग दी गई है।

Reliance Securities और SBI Capital Securities ने भी IPO को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। Quality Power IPO की वैल्यूएशन उचित है और इसका भविष्य का ग्रोथ पोटेंशियल अच्छा दिख रहा है। अगर आप लॉन्ग-टर्म निवेशक हैं, तो इसमें निवेश करना सही हो सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article