बिजनेस

कहीं आपको भी PNB के नाम पर नहीं आया ये मैसेज, क्लिक किया तो लुट जाएगा अकाउंट

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 24, 2023, 07:15 PM IST

Punjab National Bank Fraud Alert: पंजाब नेशनल बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पंजाब नेशनल बैंक अपने 130वीं वर्षगांठ से संबंधित कोई ऑफर लेकर नहीं आया है। ऐसे में अगर कोई आपको इस तरह का लिंक भेजता है तो इस पर क्लिक न करें।

Image

पीएनबी का ग्राहकों को अलर्ट

Punjab National Bank Alert: कहीं आपको भी पंजाब नेशनल बैंक की सालगिरह का SMS तो नहीं आया है। अगर ऐसा है तो अलर्ट हो जाइए। क्योंकि साइबर अपराधी इस मैसेज के जरिए पीएनबी के ग्राहकों को चूना लगा रहे हैं। असल में साइबर अपराधी बैंक की 130वीं वर्षगांठ के नाम पर ग्राहकों को फर्जी मैसेज भेज रहे हैं। और कई ग्राहकों को निशाना बना रहे हैं। खतरे को देखते हुए पंजाब नेशनल बैंक ने खुद ग्राहकों को अलर्ट किया है। और कहा है कि वह इस तरह के मैसेज से झांसे में नहीं आए।

बैंक ने क्या कहा

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पंजाब नेशनल बैंक अपने 130वीं वर्षगांठ से संबंधित कोई ऑफर लेकर नहीं आया है। ऐसे में अगर कोई आपको इस तरह का लिंक भेजता है तो इस पर क्लिक न करें। साथ ही इस तरह के लिंक को शेयर करने से भी बचें। जिस तरह पीएनबी के नाम पर ग्राहकों को फंसाने का मैसेज आया है। ऐसे ही दूसरे बैंकों के नाम से भी फेक मैसेज आते हैं।

इसके तहत साइबर अपराधी सोशल मीडिया और व्हाट्सएप आदि के जरिए फंसाने की कोशिश करते हैं। इसीलिए बैंक भी लगातार ग्राहकों को अलर्ट करते रहते हैं। ऐसे में ग्राहकों को फोन या ईमेल के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को बैंक डिटेल, OTP आदि शेयर नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी भी अनजान लिंक को क्लिक या डाउनलोड नहीं करना चाहिए ।

ऐसे आते हैं मैसेज

साइबर अपराधी ग्राहकों को ऐसे मैसेज काफी देते रहते हैं। जिसमें यह कहा जाता है कि बैंक खाता आज सस्पेंड कर दिया जाएगा। निष्क्रिय होने से बचने के लिए अभी अपना केवाईसी और पैन अपडेट करें। यहीं नहीं लिंक पर क्लिक करने को भी कहा जाता है। और बार-बार मैसेज भेजे जाते हैं। इसे देखते हुए ग्राहकों को ऐसे फेक मैसेज से सतर्क रहना चाहिए।

End of Article