बिजनेस

बेल्जियम का ये ग्रुप भारत की इस कंपनी में खरीदेगा 57.56% हिस्सेदारी, घोषणा के बाद आज 9% तक टूटा शेयर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2023, 06:57 PM IST

Route Mobile: बेल्जियम का प्रॉक्सिमस समूह अपनी अनुषंगी कंपनी के जरिये रूट मोबाइल में 5,922.4 करोड़ रुपये में 57.56 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा।

Image

रूट मोबाइल

Route Mobile: बेल्जियम का प्रॉक्सिमस समूह अपनी अनुषंगी कंपनी के जरिये रूट मोबाइल में 5,922.4 करोड़ रुपये में 57.56 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। यह सौदा पूरी तरह नकद में होगा। शेयर बाजारों को दी गई सूचना के अनुसार, इस अधिग्रहण में नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुपालन के लिए रूट मोबाइल की 26 प्रतिशत की बिक्री को खुली बाजार पेशकश भी लाई जाएगी।

प्रॉक्सिमस की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत हो सकती है

इससे रूट मोबाइल में प्रॉक्सिमस की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत हो सकती है। रूट मोबाइल ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘‘ प्रॉक्सिमस समूह, ‘प्रॉक्सिमस ओपल’ के जरिये रूट मोबाइल में 57.56 प्रतिशत शेयरों का अधिग्रहण करेगा। यह अधिग्रहण 1,626.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया जाएगा। इस तरह यह सौदा 5,922.4 करोड़ रुपये का बैठेगा। समझौते के तहत रूट मोबाइल के कुछ संस्थापक शेयरधारक प्रॉक्सिमस ओपल में अल्पांश हिस्सेदारी के लिए पुनर्निवेश करेंगे।

कंपनी के शेयरों का हाल

बता दें कि आज सोमवार को रूट मोबाइल के शेयर 9% तक टूट गए। कंपनी के शेयर 1,494.65 पर बंद हुए हैं। इस साल YTD में इस शेयर ने 22.87% का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल में इसने 11.63% और पांच साल में करीबन 60% का रिटर्न दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article