बिजनेस

Protean eGov Technologies का आईपीओ खुला, 120 रु चल रहा GMP, प्रॉफिट की उम्मीद

Protean eGov Technologies IPO: प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 752 रु से 792 रु है। इसका आईपीओ 490.33 करोड़ रु का है। वहीं लॉट साइज 18 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 18 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकते हैं।

Image

प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज आईपीओ

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • खुल गया प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज का आईपीओ
  • जीएमपी 120 रु पर है
  • प्रॉफिट की है उम्मीद

Protean eGov Technologies IPO: सोमवार 6 नवंबर से प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज (Protean eGov Technologies) का आईपीओ खुल गया है। इसके आईपीओ में आप 8 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसका आईपीओ फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि कंपनी का शेयर अच्छे ग्रे-मार्केट में अच्छे प्रीमियम पर है।

प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में प्राइस बैंड

प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 752 रु से 792 रु है। इसका आईपीओ 490.33 करोड़ रु का है। वहीं लॉट साइज 18 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 18 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकते हैं।

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज के शेयर का जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) 120 रु पर है। जीएमपी से संकेत मिलता है कि कोई शेयर आईपीओ के बाद कितने रेट पर लिस्ट हो सकता है। मगर ध्यान रहे कि जीएमपी लिस्टिंग तक घट भी सकता है।

कितने लाख शेयर बिकेंगे

कंपनी के आईपीओ में सिर्फ ऑफर-फॉर-सेल के जरिए शेयर बेचे जाएंगे। कोई नये शेयरों की बिक्री नहीं होगी। कंपनी के आईपीओ में ऑफर-फॉर-सेल के जरिए 61.91 लाख इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। कंपनी के आईपीओ में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एलआईसी म्यूचुअल फंड और सोसाइटी जेनरल जैसे प्रमुख नाम ने एंकर निवेशक हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article