PPF Vs RD Vs FD Vs SIP: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। अमेरिका के साथ ट्रेड डील फंसने से स्थिति और गंभरी हो गई है। पिछले साल भी SIP के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों के हाथ निराशा लगी है। जहां एक ओर सोने और चांदी ने बंपर रिटर्न दिया, वहीं दूसरी ओर बहुत सारी म्यूचुअल फंड स्कीम ने निवेशकों को निगेटिव रिटर्न दिया। अब नए साल में निवेशक फिर से फिक्स्ड रिटर्न वाले माध्यम की ओर आ रहे हैं। अगर आप भी नए साल में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो PPF Vs RD Vs FD Vs SIP में कौन सा बेस्ट विकल्प बन सकता है। आइए आपको इन सभी के बीच तुलना कर बताते हैं।
1. PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड)
PPF यानी Public Provident Fund भारत सरकार द्वारा समर्थित एक लॉन्ग-टर्म सेविंग स्कीम है। इसे सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में गिना जाता है।
PPF की खास बातें
- निवेश अवधि: 15 साल
- न्यूनतम निवेश: ₹500 प्रति वर्ष
- अधिकतम निवेश: ₹1.5 लाख प्रति वर्ष
- मौजूदा ब्याज दर: 7.1% सालाना
- टैक्स बेनिफिट: EEE कैटेगरी (निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी-तीनों टैक्स फ्री)
- सरकारी गारंटी के कारण जोखिम लगभग शून्य
- टैक्स सेविंग के लिए बेहतरीन
- रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए आदर्श माध्यम
किनके लिए सही?
जो निवेशक जोखिम नहीं लेना चाहते, टैक्स बचाना चाहते हैं और लंबे समय के लिए पैसा सुरक्षित रखना चाहते हैं-उनके लिए PPF बेहतरीन विकल्प है।
2. RD (रिकरिंग डिपॉजिट)
RD यानी Recurring Deposit उन लोगों के लिए है जो हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम बचाना चाहते हैं।
RD की खास बातें
- निवेश अवधि: 6 महीने से 10 साल तक
- हर महीने फिक्स रकम जमा
- मौजूदा ब्याज दर: 4.25% से लेकर 6.70% तक सालाना
फायदे
- छोटी रकम से निवेश की शुरुआत
- सेविंग की आदत विकसित होती है
- FD से ज्यादा डिसिप्लिन
- जोखिम: बहुत कम
किनके लिए सही?
नौकरीपेशा लोग, नए निवेशक या वे लोग जो हर महीने सेविंग करना चाहते हैं, उनके लिए RD सही विकल्प है।
3. FD (फिक्स्ड डिपॉजिट)
FD भारतीय निवेशकों का सबसे पसंदीदा विकल्प रहा है। इसमें एकमुश्त रकम तय समय के लिए जमा की जाती है।
FD की खास बातें
- निवेश की अवधि: 7 दिन से 10 साल तक
- मौजूदा ब्याज दर: 6.4% से लेकर 7.3% तक सालाना
फायदे
- गारंटीड रिटर्न
- निवेश और रिटर्न पहले से तय
- जरूरत पड़ने पर लोन की सुविधा
- सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज
किनके लिए सही?
जो निवेशक जोखिम से डरते हैं, या जिन्हें अपने पैसे पर स्थिर रिटर्न चाहिए—उनके लिए FD अच्छा विकल्प है।
4. SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान)
SIP के जरिए आप म्यूचुअल फंड में हर महीने तय रकम निवेश करते हैं। यह विकल्प आज के समय में सबसे ज्यादा चर्चा में है।
SIP की खास बातें
- निवेश अवधि: आपकी मर्जी
- निवेश राशि: ₹500 से भी शुरुआत संभव
- रिटर्न: बाजार पर आधारित (12% तक अनुमानित लेकिन पिछले दो साल में काफी कम)
- जोखिम: बहुत ज्यादा
फायदे
- लॉन्ग-टर्म में सबसे ज्यादा रिटर्न की संभावना
- महंगाई को मात देने की ताकत
- कंपाउंडिंग का फायदा
- टैक्स सेविंग SIP (ELSS) का विकल्प
किनके लिए सही?
जो निवेशक लॉन्ग-टर्म में वेल्थ बनाना चाहते हैं, रिस्क समझते हैं और धैर्य रख सकते हैं—उनके लिए SIP सबसे बेहतर विकल्प है।
