Varun Dhawan Reviews Hanuman Ansh: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर वरुण धवन ने लगभग एक महीने पहले रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' की जमकर तारीफ की है। वरुण धवन ने अपनी मां के साथ यह मूवी सिनेमाघरों में देखी। इसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की। वरुण ने दर्शकों से अपील की कि वे इस फिल्म को अपने परिवार और करीबियों के साथ सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें। वरुण धवन ने यह भी क्लियर करते हुए कहा कि 'हनुमान अंश' के मेकर्स और टीम ने उन्हें इसका प्रमोशन करने के लिए नहीं कहा है। उन्होंने अपनी इच्छा से फिल्म देखने के बाद इसके बारे में बात की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: पांचवें रविवार को भी कर डाली धांसू कमाई, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल)
'हनुमान अंश' की वरुण धवन ने की तारीफ
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए 'हनुमान अंश' की तारीफ की। उन्होंने फिल्म को देखने के अनुभव को बेहद शानदार बताया और दर्शकों को इसे बड़े पर्दे पर देखने की सलाह दी। अपने वीडियो संदेश में वरुण ने कहा कि लोग फिल्म देखने के लिए अपने माता-पिता, बच्चों और दोस्तों को साथ लेकर थिएटर जाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म की तारीफ करने के लिए किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया था। उन्होंने अपनी मर्जी से फिल्म देखने और उससे प्रभावित होने के बाद यह वीडियो बनाया।
भगवान हनुमान से अपने जुड़ाव का किया जिक्र
वरुण धवन ने बताया कि भगवान हनुमान के प्रति वो बचपन से आस्था रखते हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें भगवान हनुमान से एक खास कनेक्शन महसूस होता रहा है। हालांकि 'हनुमान अंश' देखने के बाद उन्हें ऐसा ही एक्सपीरियंस मिला, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने इसे कुछ ऐसा बताया जो फिल्म से कहीं आगे है। वरुण के मुताबिक यह अनुभव उनके लिए 'कुछ दिव्य' जैसा रहा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie box office Day 3: पंकज-अली की फिल्म का जलवा है जारी, कमाए इतने करोड़)

Varun Dhawan's Post
दर्शकों से की थिएटर में फिल्म देखने की अपील
वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दर्शकों से अपील की कि वे सिर्फ दूसरों की बातें ना सुनें बल्कि इसे सिनेमाघरों में जाकर देखें। उन्होंने खासतौर पर परिवार और दोस्तों के साथ फिल्म देखने की सलाह दी। वरुण ने 'जय सीताराम' कहकर अपनी बात खत्म की। 'हनुमान अंश' की कहानी लक्ष्मण दास के आध्यात्मिक सफर पर आधारित है, जो आगे चलकर नीम करोली बाबा के नाम से श्रद्धा और आस्था का बड़ा नाम बने। 2 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
