PPF Calculation: महंगाई के इस दौर में बढ़ते खर्च और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को देखते हुए लोग ऐसे निवेश विकल्पों को तलाश रहे हैं, जो लंबी अवधि में एक बड़ा फंड तैयार कर सके। अगर आप भी चाहते हैं कि हर साल की छोटी बचत लंबे समय में एक बड़ा फंड बन जाए तो आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएप में निवेश की योजना बना सकते हैं। पीपीएफ को सबसे भरोसेमंद लॉन्ग-टर्म निवेश विकल्पों में गिना जाता है। टैक्स छूट, सरकारी गारंटी और कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा इसे रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए काफी लोकप्रिय बनाता है।
PPF लॉन्ग-टर्म वेल्थ क्रिएशन टूल

PPF (Photo: iStock)
इस कुछ ऐसे समझें कि अगर कोई व्यक्ति हर साल PPF में 1.5 लाख रुपये का निवेश लगातार जारी रखता है, तो लंबे समय में बड़ा रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार किया जा सकता है। पीपीएफ अकाउंट की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है, लेकिन इसे आगे 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़ाया भी जा सकता है। यही वजह है कि कई लोग इसे लॉन्ग-टर्म वेल्थ क्रिएशन टूल के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
PPF में क्यों करें निवेश
PPF में निवेश की सबसे बड़ी खासियत इसकी सुरक्षा मानी जाती है। यह एक सरकारी योजना है, इसलिए इसमें मार्केट रिस्क नहीं होता। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की तरह इसमें उतार-चढ़ाव का खतरा नहीं रहता। यही कारण है कि Conservative Investors और Salaried Class के बीच PPF काफी लोकप्रिय है।
इस स्कीम में कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा मिलता है यानी हर साल मिलने वाला ब्याज मूल रकम में जुड़ता रहता है और अगले साल उसी पर ब्याज मिलता है। पीपीएफ अकाउंट में मासिक और वार्षिक दोनों तरीके से पैसा जमा करने की सुविधा मिलती है। कई निवेशक हर महीने निश्चित रकम जमा करना पसंद करते हैं ताकि फाइनेंशियल प्लानिंग आसान बनी रहे। इसके अलावा, टैक्स बेनिफिट्स भी पीपीएफ को खास बनाते हैं। इसमें जमा की गई रकम पर Income Tax Act की धारा 80C के तहत टैक्स डिडक्शन का फायदा मिलता है। इसके अलावा, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट भी टैक्स फ्री होता है। यानी यह EEE (
कितने साल में तैयार होगा 40 लाख का फंड
अगर आप हर साल PPF में 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं और यह निवेश 15 साल तक लगातार जारी रखते हैं तो मौजूदा 7.1 प्रतिशत ब्याज दर पर 40 लाख रुपये से ज्यादा का टैक्स-फ्री फंड तैयार हो सकता है। मैच्योरिटी पर कुल राशि करीब 40,68,209 रुपये होगी। इसमें से लगभग 18,18,209 रुपये केवल ब्याज से मिलने वाली कमाई होगी। हालांकि, PPF का पूरा फायदा लेने के लिए हर वित्तीय वर्ष में 5 अप्रैल तक निवेश करना बेहतर माना जाता है, क्योंकि इससे पूरे साल का ब्याज मिल सकता है। हालांकि PPF की ब्याज दर हर तिमाही सरकार द्वारा समीक्षा के लिए खुली रहती है और भविष्य में इसमें बदलाव संभव है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| सालाना निवेश | ₹1,50,000 |
| निवेश अवधि | 15 साल |
| ब्याज दर | 7.1% |
| कुल निवेश | ₹22,50,000 |
| कुल ब्याज | ₹18,18,209 |
| मैच्योरिटी वैल्यू | ₹40,68,209 |
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
