बिजनेस

एयरपोर्ट्स पर सबसे ज्यादा जब्त होते हैं पावर बैंक, मिल रहीं डेली 25,000 प्रतिबंधित वस्तुएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2023, 08:03 PM IST

Aviation Security Culture Week: देश के एयरपोर्ट्स पर चेकिंग के दौरान सबसे ज्यादा जब्त किए जानें वाले सामान में पावर बैंक हैं।

Image

एयरपोर्ट्स पर चेकिंग

Photo : iStock

Aviation Security Culture Week: देश के एयरपोर्ट्स पर चेकिंग के दौरान सबसे ज्यादा जब्त किए जानें वाले सामान में पावर बैंक हैं। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन (BCAS) के अनुसार एयरपोर्ट्स पर हवाई यात्रियों से हर दिन लगभग 25,000 बैन वस्तुएं जब्त की जाती हैं इनमें से 44% पावर बैंक होते हैं। BCAS के डायरेक्टर जनरल जुल्फिकार हसन ने दिल्ली में BCAS मुख्यालय में एविएशन सिक्योरिटी कल्चर वीक-2023 के उद्घाटन के दौरान ये जानकारी दी।

करीब 8 लाख हैंडबैग और 5 लाख चेक-इन

उन्होंने बताया कि हम हर दिन देश के सभी एयरपोर्ट्स पर लगभग 8 लाख हैंडबैग और 5 लाख चेक-इन बैगेज की जांच करते हैं। इस दौरान हमें लगभग 25,000 प्रतिबंधित वस्तुएं मिलती हैं। ये वस्तुएं सुरक्षाकर्मियों का समय बर्बाद करती हैं और ध्यान भटकाती हैं। इससे लोगों को भी चेक-इन और चेक-आउट करने में ज्यादा समय लगता है।

पावर बैंक और लाइटर सबसे ज्यादा मिले

जुल्फिकार हसन ने आगे बताया कि जब्त की गई में प्रतिबंधित वस्तुएं में पावर बैंक (44%), बैटरी (18%), और लैपटॉप (11%) रहते हैं। इसके अलावा हैंड बैगेज में लाइटर (26%), कैंची (22%), चाकू (16%) और तरल पदार्थ (14%) पाए जाते हैं।हसन ने बताया कि हर दिन 3,300 उड़ानों में 4.8 लाख यात्री यात्रा करते हैं।

केबिन बैगेज में ले जा सकते हैं पावर बैंक

पावर बैंकों में लिथियम आयन बैटरी होती है, जिन्हें इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन खतरनाक मानती है। यदि लिथियम आयन बैटरियों को सही से न रखा जाए तो इसमें विस्फोट का खतरा होता है। पैसेंजर्स केबिन बैगेज में अपने साथ पावर बैंक ले सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article