बिजनेस

Post Office PPF: 12,500 रुपये के निवेश से जमा करें 40 लाख, यहां समझें कैलकुलेशन

Post Office PPF उसकी योजना है जिसे सरकार ने बचत करने वालों के लिए सुरक्षित और टैक्स-फ्री तरीका बनाया है। अगर आप हर महीने ₹12,500 अपने PPF अकाउंट में जमा करें, तो 15 साल बाद आपके पास मोटी रकम हो सकती है। आइए आपको इसका पूरा कैलकुलेशन समझाते है और ये भी बताते हैं कि आप इसमें कैसे निवेश कर सकते हैं?

Image

PPF

फिक्स्ड डिपॉजिट और RD के अलावा सुरक्षित रिटर्न के लिए पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) योजना भी निवेशकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह सुरक्षित सरकारी स्कीम है और इस पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है। यही वजह है कि लंबे समय तक नियमित बचत करने वालों के लिए यह योजना सबसे बेहतर विकल्पों में गिनी जाती है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं अगर आप इसमें हर महीने 12500 जमा करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर कितना रिटर्न मिलेगा?

कितना मिलता है रिटर्न?

वर्तमान में PPF पर 7.1% सालाना ब्याज दर मिल रही है। यह ब्याज कंपाउंडिंग के आधार पर जुड़ता है यानी आपको ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। इस वजह से समय के साथ आपका निवेश तेजी से बढ़ता है।

अगर कोई निवेशक हर महीने 12,500 रुपये इस खाते में जमा करता है, तो 15 साल की अवधि में कुल 22.50 लाख रुपये का निवेश होगा। लेकिन ब्याज और कंपाउंडिंग की वजह से मैच्योरिटी के समय यह राशि बढ़कर लगभग 40 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। यानी आपके निवेश से लगभग दोगुना मुनाफा मिलेगा।

कैसे करें निवेश

इस योजना की एक और खासियत यह है कि इसे पोस्ट ऑफिस के अलावा सरकारी बैंकों में भी खोला जा सकता है। खाते में सालाना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा, 5 साल पूरे होने के बाद निवेशक आंशिक निकासी भी कर सकते हैं और कुछ परिस्थितियों में इस खाते के आधार पर लोन लेना भी संभव है।

कुल मिलाकर, PPF उन लोगों के लिए आदर्श विकल्प है जो लंबी अवधि के लिए सुरक्षित निवेश चाहते हैं, साथ ही टैक्स में भी बचत करना चाहते हैं। नियमित रूप से निवेश करने पर यह योजना आपको बिना किसी जोखिम के बड़ा फंड बनाने का भरोसा देती है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article