बिजनेस

PM Kisan Yojana 14th Installment: पीएम किसान की 14वीं किश्त, 2.75 करोड़ लोग हो गए बाहर, जानें क्यों

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment: फर्जीवाड़ा कर पीएम किसान योजना का फायदा लेने वालों पर सरकार ने नकेल कसी। इसके लिए कई उपाय किए गए हैं। 2022-23 की अप्रैल-जुलाई किश्त का पैसा 11.27 लोगों को मिला था। जबकि अब केवल 8.5 करोड़ किसानों को योजना का पैसा दिया जाएगा।

Image

आज मिलेगी पीएम किसान की 14वीं किस्त

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आएगी पीएम किसान की 14वीं किश्त
  • 8.5 करोड़ किसानों को मिलेगा पैसा
  • फर्जीवाड़ा करने वालों पर कसी गई नकेल

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को पीएम किसान योजना (PM Kisan) की 14वीं किश्त जारी करेंगे। इसके तहत लगभग 8.5 करोड़ लाभार्थी किसानों को लगभग 17,000 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 14वीं किश्त का पैसा गुरुवार को राजस्थान के सीकर में एक कार्यक्रम में लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। इसके साथ ही योजना की शुरुआत के बाद से लाभार्थियों को दी गई कुल राशि 2.59 लाख करोड़ रुपये को पार करने की उम्मीद है।

2.75 करोड़ लोगों को नहीं मिलेगा पैसा

फर्जीवाड़ा कर पीएम किसान योजना का फायदा लेने वालों पर सरकार ने नकेल कसी। इसके लिए कई उपाय किए गए हैं। 2022-23 की अप्रैल-जुलाई किश्त का पैसा 11.27 करोड़ लोगों को मिला था। जबकि अब केवल 8.5 करोड़ किसानों को योजना का पैसा दिया जाएगा। यानी करीब 2.75 करोड़ ऐसे लोगों को योजना का पैसा नहीं दिया जाएगा, जिन्हें इस स्कीम का लाभार्थी नहीं माना जाएगा।

ऐसे चेक करें स्टेटस

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपना स्टेटस चेक करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर "Know your Status" सेक्शन पर क्लिक करें
  • एक नया पेज खुलकर आएगा
  • फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा
  • साथ में कैप्चा कोड डालें
  • इससे आपको अपना डेटा हासिल हो जाएगा

कब शुरू हुई थी स्कीम

पीएम किसान योजना का पैसा किसानों को उनकी डेली जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा और उनके कल्याण में योगदान देगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम -किसान) 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई। ये दिसंबर 2018 से प्रभावी एक केंद्रीय योजना है।

योजना के तहत, डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) मोड के जरिए देश भर के किसान परिवारों के बैंक खातों में तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये का भेजे जाते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article