बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 4 मई 2026: फिर लुढ़के रेट, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 4 May 2026: अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर जान लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 4 May 2026 : ईरान और अमेरिका तनाव का असर अब भारत में प्लैटिनम की कीमतों (Platinum rate today) पर भी साफ दिखाई दे रहा है। इसके दामों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। फिलहाल प्लैटिनम का भाव 990 रुपये लुढ़कर 59,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक इसकी कीमत 64,932 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। दो दोपहर तक बढ़कर 66451 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक गिरकर 63,205 रुपये किलो हो गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कीमतों में यह उतार-चढ़ाव वैश्विक अनिश्चितताओं और मांग में बदलाव की वजह से हो रहा है। ऐसे हालात निवेशकों के लिए खासे महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि कीमती धातुओं के दाम तेजी से बदल सकते हैं। आने वाले समय में भी प्लैटिनम की कीमतों में इसी तरह की अस्थिरता जारी रहने की संभावना है। इसलिए अगर आप निवेश या प्लैटिनम के आभूषण खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो पहले इसके ताजा भाव जरूर जांच लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹5,956₹59,560
मुंबई₹5,956₹59,560
कोलकाता₹5,956₹59,560
चेन्नई₹5,956₹59,560
पटना₹5,956₹59,560
लखनऊ₹5,956₹59,560
अयोध्या₹5,956₹59,560
कानपुर₹5,956₹59,560
मेरठ₹5,956₹59,560
गाजियाबाद₹5,956₹59,560
नोएडा₹5,956₹59,560
गुरुग्राम₹5,956₹59,560
चंडीगढ़₹5,956₹59,560
जयपुर₹5,956₹59,560
लुधियाना₹5,956₹59,560
गुवाहाटी₹5,956₹59,560
इंदौर₹5,956₹59,560
अहमदाबाद₹5,956₹59,560
वडोदरा₹5,956₹59,560
सूरत₹5,956₹59,560
पुणे₹5,956₹59,560
नागपुर₹5,956₹59,560
नासिक₹5,956₹59,560
बैंगलोर₹5,956₹59,560
भुवनेश्वर₹5,956₹59,560
केरल₹5,956₹59,560
रायपुर₹5,956₹59,560
कटक₹5,956₹59,560
हैदराबाद₹5,956₹59,560
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

प्लैटिनम ज्वेलरी का बढ़ता आकर्षण

आजकल सगाई और शादी की अंगूठियों के लिए प्लैटिनम की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसकी खासियत इसकी मजबूती और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता है। प्लैटिनम अपनी नैचुरल सफेद चमक बनाए रखता है और रोज पहनने पर भी जल्दी खराब नहीं होता, इसलिए इसे डेली वियर के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

अन्य ज्वेलरी में सीमित उपयोग

हालांकि, बाकी ज्वेलरी आइटम्स में प्लैटिनम का इस्तेमाल अभी भी सीमित है। इसकी ऊंची कीमत और वजन के कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट और कफलिंक जैसी चीजों में इसका उपयोग कम देखा जाता है। इसके बावजूद, फैशन रिंग्स में इसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है, जबकि सोना और चांदी अभी भी अधिक प्रचलित हैं।

प्लैटिनम, सोना और चांदी में अंतर

तुलना करें तो प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। सोना पारंपरिक महत्व और निवेश के लिहाज से पसंद किया जाता है, जबकि चांदी अपनी किफायती कीमत के कारण विभिन्न डिजाइनों में आसानी से उपलब्ध होती है और रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त है।

ज्वेलरी खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें

ज्वेलरी खरीदते समय अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है। खासकर जब कीमतें अनुकूल हों, तब प्लैटिनम में निवेश करना एक समझदारी भरा निर्णय साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article