बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 22 मार्च 2026: लुढ़के रेट, क्या है ताजा कीमत, जानें पटना, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 22 March 2026, भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम और 10 ग्राम के भाव: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतें में बदलाव हो रहे हैं। प्लैटिनम की कीमतों पर भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता हैं। अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 22 March 2026 : ईरान-इजराइल-अमेरिका में जारी युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार उटापटक जारी है। भारत में प्लैटिनम (Platinum) की कीमतों में गिरावट हुई है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार प्लैटिनम का भाव 228 रुपये घटकर 5,794 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 2280 रुपये गिरकर 57,940 रुपये तक पहुंच गई है। पिछले दिन घटकर 6,022 रुपये प्रति ग्राम हो गया था। अगर 10 ग्राम की बात करें तो इसकी कीमत घटकर 60,220 रुपये हो गई थी। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 63,108 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में बदलाव के कारण प्लैटिनम की कीमतों में यह कमी आई है। हालांकि, निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए यह गिरावट एक अच्छा मौका माना जा रहा है। आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव होने की संभावना है, इसलिए खरीदारी से पहले बाजार की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹5,794₹57,940₹5,79,400
मुंबई₹5,794₹57,940₹5,79,400
कोलकाता₹5,794₹57,940₹5,79,400
चेन्नई₹5,794₹57,940₹5,79,400
पटना₹5,794₹57,940₹5,79,400
लखनऊ₹5,794₹57,940₹5,79,400
अयोध्या₹5,794₹57,940₹5,79,400
मेरठ₹5,794₹57,940₹5,79,400
गाजियाबाद₹5,794₹57,940₹5,79,400
नोएडा₹5,794₹57,940₹5,79,400
गुरुग्राम₹5,794₹57,940₹5,79,400
चंडीगढ़₹5,794₹57,940₹5,79,400
जयपुर₹5,794₹57,940₹5,79,400
लुधियाना₹5,794₹57,940₹5,79,400
गुवाहाटी₹5,794₹57,940₹5,79,400
इंदौर₹5,794₹57,940₹5,79,400
कानपुर₹5,794₹57,940₹5,79,400
अहमदाबाद₹5,794₹57,940₹5,79,400
सूरत₹5,794₹57,940₹5,79,400
वडोदरा₹5,794₹57,940₹5,79,400
पुणे₹5,794₹57,940₹5,79,400
नागपुर₹5,794₹57,940₹5,79,400
नासिक₹5,794₹57,940₹5,79,400
बैंगलोर₹5,794₹57,940₹5,79,400
भुवनेश्वर₹5,794₹57,940₹5,79,400
कटक₹5,794₹57,940₹5,79,400
केरल₹5,794₹57,940₹5,79,400
रायपुर₹5,794₹57,940₹5,79,400
हैदराबाद₹5,794₹57,940₹5,79,400
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम की बढ़ती मांग

आजकल एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम तेजी से लोगों की पसंद बन रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता है। यह धातु अपनी चमक और गुणवत्ता को लंबे समय तक बनाए रखती है, इसलिए रोज़ पहनने पर भी जल्दी खराब नहीं होती। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, जिससे यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाती है।

संवेदनशील त्वचा के लिए सुरक्षित विकल्प

प्लैटिनम उन लोगों के लिए भी उपयुक्त है जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है। इसकी उच्च शुद्धता के कारण यह हाइपोएलर्जेनिक होता है, यानी इससे एलर्जी होने की संभावना बहुत कम रहती है। यही वजह है कि रिंग्स के लिए इसे खास तौर पर पसंद किया जाता है।

अन्य आभूषणों में सीमित उपयोग

हालांकि प्लैटिनम की लोकप्रियता बढ़ रही है, लेकिन अन्य ज्वेलरी में इसका उपयोग अभी सीमित है। इसकी कीमत सोने और चांदी की तुलना में अधिक होती है और यह थोड़ा भारी भी होता है। इसी कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका इस्तेमाल कम देखने को मिलता है। हालांकि फैशन रिंग्स में इसका चलन जरूर बढ़ रहा है, फिर भी लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अभी भी आगे हैं।

सोना, चांदी और प्लैटिनम: हर धातु की अपनी पहचान

ज्वेलरी खरीदते समय अलग-अलग धातुओं की विशेषताओं को समझना जरूरी है। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। वहीं, सोना पारंपरिक महत्व और निवेश के नजरिए से सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। चांदी भी अपनी किफायती कीमत और आकर्षक डिजाइन के कारण लोगों में लोकप्रिय है।

सही समय पर समझदारी से खरीदारी

अगर खरीदार अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर ज्वेलरी खरीदते हैं, तो यह एक समझदारी भरा कदम होता है। खासकर जब बाजार में कीमतें कम हों, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक अच्छा मौका साबित हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article