बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 20 मार्च 2026: लगातार लुढ़क रहे रेट, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 20 March 2026, भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम और 10 ग्राम के भाव: प्लैटिनम की कीमतें भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से प्रभावित होती हैं। अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 20 March 2026 : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। भारत में प्लैटिनम के दाम में आज फिर गिरावट हुई है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार प्लैटिनम का भाव ताजा अपडेट के अनुसार 42 रुपये घटकर 6,022 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। अगर 10 ग्राम की बात करें तो इसकी कीमत 60,220 रुपये हो गई गई है, जिसमें 420 की गिरावट देखी गई है। पिछले दिन यह घटकर 6,064 रुपये प्रति ग्राम हो गया था। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 1,960 रुपये कम होकर 60,640 रुपये हो गई है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत शुक्रवार सुबह तक 63,348 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 65,392 रुपये प्रति 10 ग्राम था। शाम को बाजार बंद होने तक 63,108 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में बदलाव के कारण प्लेटिनम की कीमतों में यह कमी आई है। हालांकि, निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए यह गिरावट एक अच्छा मौका मानी जा रही है। आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव हो सकता है, इसलिए खरीदारी से पहले बाजार की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,022₹60,220₹6,02,200
मुंबई₹6,022₹60,220₹6,02,200
कोलकाता₹6,022₹60,220₹6,02,200
चेन्नई₹6,022₹60,220₹6,02,200
पटना₹6,022₹60,220₹6,02,200
लखनऊ₹6,022₹60,220₹6,02,200
मेरठ₹6,022₹60,220₹6,02,200
अयोध्या₹6,022₹60,220₹6,02,200
कानपुर₹6,022₹60,220₹6,02,200
गुरुग्राम₹6,022₹60,220₹6,02,200
चंडीगढ़₹6,022₹60,220₹6,02,200
गाजियाबाद₹6,022₹60,220₹6,02,200
नोएडा₹6,022₹60,220₹6,02,200
जयपुर₹6,022₹60,220₹6,02,200
अहमदाबाद₹6,022₹60,220₹6,02,200
पुणे₹6,022₹60,220₹6,02,200
लुधियाना₹6,022₹60,220₹6,02,200
गुवाहाटी₹6,022₹60,220₹6,02,200
इंदौर₹6,022₹60,220₹6,02,200
सूरत₹6,022₹60,220₹6,02,200
नागपुर₹6,022₹60,220₹6,02,200
नासिक₹6,022₹60,220₹6,02,200
बैंगलोर₹6,022₹60,220₹6,02,200
वडोदरा₹6,022₹60,220₹6,02,200
भुवनेश्वर₹6,022₹60,220₹6,02,200
कटक₹6,022₹60,220₹6,02,200
केरल₹6,022₹60,220₹6,02,200
रायपुर₹6,022₹60,220₹6,02,200
हैदराबाद₹6,022₹60,220₹6,02,200
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम की बढ़ती लोकप्रियता

आज के समय में एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और टिकाऊपन है। यह धातु लंबे समय तक अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखती है, जिससे रोज़ाना पहनने पर भी जल्दी खराब नहीं होती। इसकी नैचुरल सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, इसलिए यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

संवेदनशील त्वचा के लिए सुरक्षित

प्लैटिनम संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए एक सुरक्षित विकल्प है। इसकी उच्च शुद्धता इसे हाइपोएलर्जेनिक बनाती है, यानी इससे एलर्जी होने की संभावना बहुत कम होती है। यही कारण है कि रिंग्स के लिए इसे खास तौर पर पसंद किया जाता है।

अन्य आभूषणों में सीमित उपयोग

हालांकि प्लैटिनम की मांग बढ़ रही है, लेकिन अन्य ज्वेलरी में इसका उपयोग अभी भी सीमित है। इसकी कीमत सोने और चांदी से अधिक होती है और यह वजन में भी थोड़ा भारी होता है। इसी वजह से झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका इस्तेमाल कम देखने को मिलता है। फैशन रिंग्स में इसका उपयोग जरूर बढ़ रहा है, लेकिन लोकप्रियता में सोना और चांदी अब भी आगे हैं।

सोना, चांदी और प्लैटिनम: अपनी-अपनी खासियत

ज्वेलरी खरीदते समय अलग-अलग धातुओं की विशेषताओं को समझना जरूरी है। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। वहीं, सोना पारंपरिक महत्व और निवेश के लिहाज से लोगों की पहली पसंद है। चांदी भी अपनी किफायती कीमत और स्टाइलिश लुक के कारण काफी लोकप्रिय है।

सही समय पर समझदारी से खरीदारी

अगर खरीदार अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर ज्वेलरी खरीदते हैं, तो यह एक समझदारी भरा निर्णय होता है। खासकर जब बाजार में कीमतें कम हों, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article