बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 13 मार्च 2026: रेट में फिर गिरावट, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

प्लैटिनम कीमत आज की, Platinum Price Today 13 March 2026, भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम और 10 ग्राम के भाव: महंगे होते सोने और चांदी की वजह से अब प्लैटिनम ज्वेलरी की डिमांड बढ़ने लगी हैं। इसकी कीमतें भी देश-दुनिया की परिस्थितियों का प्रभाव पड़ता हैं। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 13 March 2026 : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम कीमतों में भी लगातार बदलाव हो रहा है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में प्लैटिनम की कीमत में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। ताजा अपडेट के अनुसार देश में प्लैटिनम का भाव 6,339 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है, जो पहले की कीमत से 57 रुपये कम है। वहीं अगर 10 ग्राम प्लैटिनम की बात करें तो इसकी कीमत 63,390 रुपये हो गई है, जिसमें 570 रुपये की गिरावट आई है। पिछले दिन यानी गुरुवार को भी गिरावट हुई थी। प्लैटिनम का भाव प्रति ग्राम 63 रुपये लुढ़कर 6,396 रुपये हो गया था। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 630 रुपये गिरकर 63,960 रुपये हो गई ती। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक प्लैटिनम की कीमत 68,154 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक 66,018 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कीमतों में होने वाला यह उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों, डॉलर की स्थिति (मजबूती या कमजोरी) और मांग-आपूर्ति के संतुलन पर निर्भर करता है। कीमती धातुओं के बाजार में आई इस तेजी का असर ज्वेलरी सेक्टर के साथ-साथ निवेश पर भी पड़ सकता है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर मांग और सप्लाई में हो रहे बदलाव के कारण प्लैटिनम की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों को सलाह दी जाती है कि खरीदारी करने से पहले ताजा बाजार भाव की जानकारी जरूर ले लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,339₹63,390₹6,33,900
मुंबई₹6,339₹63,390₹6,33,900
कोलकाता₹6,339₹63,390₹6,33,900
चेन्नई₹6,339₹63,390₹6,33,900
पटना₹6,339₹63,390₹6,33,900
लखनऊ₹6,339₹63,390₹6,33,900
मेरठ₹6,339₹63,390₹6,33,900
अयोध्या₹6,339₹63,390₹6,33,900
कानपुर₹6,339₹63,390₹6,33,900
गाजियाबाद₹6,339₹63,390₹6,33,900
नोएडा₹6,339₹63,390₹6,33,900
गुरुग्राम₹6,339₹63,390₹6,33,900
चंडीगढ़₹6,339₹63,390₹6,33,900
जयपुर₹6,339₹63,390₹6,33,900
लुधियाना₹6,339₹63,390₹6,33,900
गुवाहाटी₹6,339₹63,390₹6,33,900
इंदौर₹6,339₹63,390₹6,33,900
अहमदाबाद₹6,339₹63,390₹6,33,900
सूरत₹6,339₹63,390₹6,33,900
वडोदरा₹6,339₹63,390₹6,33,900
नागपुर₹6,339₹63,390₹6,33,900
पुणे₹6,339₹63,390₹6,33,900
नासिक₹6,339₹63,390₹6,33,900
बैंगलोर₹6,339₹63,390₹6,33,900
भुवनेश्वर₹6,339₹63,390₹6,33,900
कटक₹6,339₹63,390₹6,33,900
केरल₹6,339₹63,390₹6,33,900
रायपुर₹6,339₹63,390₹6,33,900
हैदराबाद₹6,339₹63,390₹6,33,900
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स में प्लैटिनम की बढ़ती मांग

आजकल एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम तेजी से लोगों की पसंद बन रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी मजबूती और टिकाऊपन है। प्लैटिनम लंबे समय तक अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखता है, इसलिए रोजाना पहनने पर भी यह जल्दी खराब नहीं होता। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, जिससे यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए बेहद उपयुक्त माना जाता है।

संवेदनशील त्वचा के लिए सुरक्षित धातु

प्लैटिनम की खासियत इसकी उच्च शुद्धता है। इसी कारण यह हाइपोएलर्जेनिक होता है, यानी संवेदनशील त्वचा वाले लोग भी इसे बिना किसी परेशानी के पहन सकते हैं। इसकी मजबूती और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता इसे खासकर रिंग्स के लिए बेहद लोकप्रिय बनाती है।

अन्य आभूषणों में सीमित उपयोग

हालांकि, प्लैटिनम का उपयोग अभी भी अन्य आभूषणों में कम देखने को मिलता है। इसकी कीमत सोने और चांदी की तुलना में अधिक होती है और यह वजन में भी थोड़ा भारी होता है। यही वजह है कि झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका इस्तेमाल सीमित रहता है। फैशन रिंग्स में कभी-कभी इसका प्रयोग किया जाता है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अब भी आगे हैं।

खरीदारी से पहले सही जानकारी जरूरी

आभूषण खरीदते समय अलग-अलग धातुओं की खूबियों को समझना जरूरी होता है। सोना, चांदी और प्लैटिनम तीनों के अपने अलग-अलग फायदे हैं। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है, जबकि सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के रूप में भी काफी लोकप्रिय है।

कीमतों में गिरावट का सही फायदा

अगर खरीदार अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर आभूषण खरीदते हैं, तो यह फैसला ज्यादा समझदारी भरा साबित हो सकता है। खासकर जब बाजार में कीमतों में गिरावट आती है, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक अच्छा और फायदेमंद अवसर बन सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article