Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 10 March 2026: चल रहे ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर प्लैटिनम कीमतों पर नजर आ रहा है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में आज प्लैटिनम की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ताजा अपडेट के अनुसार आज प्लैटिनम का भाव 6,444 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया है, जिसमें 201 रुपये की बढ़ोतरी हुई। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 64,440 रुपये हो गई है, जो कि पिछले भाव की तुलना में 2,010 रुपए बढ़ोतरी हुई। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक प्लैटिनम की कीमत 67477 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक 70,943 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शाम में बाजार बंद होने तक घटकर 68201 रुपये किलो हो गया। कीमतों में यह उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की मजबूती या कमजोरी और मांग-आपूर्ति पर निर्भर करता है। कीमती धातुओं के बाजार में आई इस तेजी का असर ज्वेलरी और निवेश दोनों पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में मांग और सप्लाई के कारण प्लैटिनम के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों को सलाह दी जाती है कि खरीदारी से पहले ताजा बाजार भाव जरूर देख लें।
भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)
| शहर | 1 ग्राम की कीमत | 10 ग्राम की कीमत | 100 ग्राम की कीमत |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| मुंबई | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| कोलकाता | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| चेन्नई | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| पटना | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| लखनऊ | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| मेरठ | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| अयोध्या | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| कानपुर | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| गाजियाबाद | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| नोएडा | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| गुरुग्राम | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| चंडीगढ़ | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| जयपुर | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| लुधियाना | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| गुवाहाटी | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| इंदौर | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| अहमदाबाद | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| सूरत | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| वडोदरा | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| नागपुर | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| पुणे | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| नासिक | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| बैंगलोर | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| भुवनेश्वर | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| कटक | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| केरल | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| रायपुर | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
| हैदराबाद | ₹6,444 | ₹64,440 | ₹6,44,400 |
एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स में प्लैटिनम की बढ़ती लोकप्रियता
एंगेजमेंट रिंग्स और महिला-पुरुष दोनों की वेडिंग रिंग्स में प्लैटिनम की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसे बेहद मजबूत और टिकाऊ धातु माना जाता है, जो रोजाना पहनने पर भी लंबे समय तक अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखती है। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, इसलिए इसे डेली वियर ज्वेलरी के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
मजबूत और त्वचा के लिए सुरक्षित
प्लैटिनम की एक खास विशेषता इसकी उच्च शुद्धता है, जिसके कारण यह हाइपोएलर्जेनिक होता है। यही वजह है कि संवेदनशील त्वचा वाले लोग भी इसे आराम से पहन सकते हैं। इसकी मजबूती और टिकाऊपन इसे खासतौर पर रिंग्स के लिए बेहद लोकप्रिय बनाते हैं।
अन्य आभूषणों में सीमित उपयोग
हालांकि अन्य आभूषणों में प्लैटिनम का इस्तेमाल अभी भी सीमित है। इसकी कीमत अन्य धातुओं की तुलना में अधिक होती है और यह वजन में भी अपेक्षाकृत भारी होता है। इसी कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका उपयोग कम देखा जाता है। फैशन रिंग्स में कभी-कभी प्लैटिनम का इस्तेमाल होता है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अब भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।
आभूषण खरीदते समय समझदारी जरूरी
आभूषण खरीदते समय अलग-अलग धातुओं की विशेषताओं को समझना बहुत जरूरी है। सोना, चांदी और प्लैटिनम तीनों के अपने-अपने फायदे और महत्व हैं। जहां प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है, वहीं सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के रूप में भी काफी लोकप्रिय है।
कीमतों में गिरावट खरीद का अच्छा मौका
अगर खरीदार अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर फैसला लेते हैं, तो आभूषण खरीदना ज्यादा समझदारी भरा हो सकता है। खासकर जब बाजार में कीमतों में गिरावट हो, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक अच्छा और फायदेमंद अवसर साबित हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
