बिजनेस

Pi Coin Price: Pi Coin में लौटने लगी चमक ! 24 घंटे में 30% की जोरदार उछाल, आगे इन चीजों पर टिका है फ्यूचर

Pi Coin Price Prediction: पिछले कुछ हफ्तों की सुस्ती के बाद पाई कॉइन ने जोरदार वापसी की है। इस कॉइन ने एक दिन में 25% से अधिक की उछाल मारी है। इसकी कीमत $0.75 से पार निकल गई। फिलहाल अब ये कॉइन $0.74 पर स्थिर है, जिससे यह आज के टॉप परफॉर्मिंग वाले प्रमुख ऑल्टकॉइन्स में शामिल हो गया। पिछले 24 घंटों में इसमें 30% की तेजी आई है। वहीं पिछले 90 दिनों में 52% की वृद्धि ने निवेशकों में उत्साह बढ़ा दिया है।

Image

Pi Coin में लौटने लगी चमक

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Pi कॉइन में लौटी चमक
  • 30 फीसदी उछला रेट
  • फ्यूचर कुछ चीजों पर टिका

Pi Coin Price Prediction: पिछले कुछ हफ्तों की सुस्ती के बाद पाई कॉइन ने जोरदार वापसी की है। इस कॉइन ने एक दिन में 25% से अधिक की उछाल मारी है। इसकी कीमत $0.75 से पार निकल गई। फिलहाल अब ये कॉइन $0.74 पर स्थिर है, जिससे यह आज के टॉप परफॉर्मिंग वाले प्रमुख ऑल्टकॉइन्स में शामिल हो गया। पिछले 24 घंटों में इसमें 30% की तेजी आई है। वहीं पिछले 90 दिनों में 52% की वृद्धि ने निवेशकों में उत्साह बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें -

कैसा लग रहा है इसका फ्यूचर

जानकारों का मानना है कि यदि Pi Coin में यही स्पीड बनी रही, तो पाई कॉइन $1 तक पहुंच सकता है। टेक्निकल इंडिकेटर्स भी पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। इसका 10-डे सिम्पल मूविंग एवरेज ऊपर की ओर बढ़ा है और रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) तेजी का संकेत दे रहा है। इसका हफ्ते का सबसे ऊंचा भाव $0.78 और मार्केट कैप 5 अरब डॉलर से अधिक होने से इसका फ्यूचर उज्जवल दिख रहा है।

Pi Coin में क्यों आई तेजी

पाई नेटवर्क ने हाल ही में पाई एड नेटवर्क लॉन्च किया, जो डेवलपर्स को अपने ऐप्स से इनकम हासिल करने का नया अवसर देगी और पाई के उपयोग को बढ़ाएगी। यह कदम एक मजबूत और उपयोगी मैकेनिज्म बनाने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

मेन नेटवर्क के लॉन्च ने भी इस उत्साह को सहारा दिया है, जिससे पाई की उपयोगिता और लोकप्रियता में इजाफा हुआ है।

किस चीज पर टिकी हैं निवेशकों की नजरें

अब सभी की नजरें अगले टोकन अनलॉक और बाइनेंस या अन्य बड़े एक्सचेंजों की लिस्टिंग पर हैं। ये घटनाएं पाई कॉइन के फ्यूचर को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण होंगी। यदि अनलॉक से मांग प्रभावित नहीं हुई और लिस्टिंग हुई, तो पाई की चमक बरकरार रह सकती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टो मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article