बिजनेस

Pi Network Coin में 80% गिरावट के बावजूद Pi नेटवर्क के संस्थापक बन गए अरबपति, जानिए कैसे?

Cryptocurrency Pi Network Coin के मार्केट कैप में गिरावट और सीमित पहुंच के बावजूद, इसके सह-संस्थापक निकोलस कोक्कालिस (Nicolas Kokkalis) और चेंगदियाओ फैन (Chengdiao Fan) अरबपति बन गए हैं। आइए जानते हैं उनकी संपत्ति में इतना उछाल कैसे आ गया।

Image

Pi Network में भारी गिरावट, मार्केट वैल्यू में 80% की कमी, फिर भी संस्थापक बन गए अरबपति

Photo : iStock

Cryptocurrency Pi Network Coin: फरवरी 2025 से अब तक Pi Network Coin की मार्केट वैल्यू में करीब 80% की गिरावट दर्ज की गई है। जहां एक ओर बिटकॉइन की कीमत $93,000 पार कर गई और क्रिप्टो मार्केट कैप $3 ट्रिलियन के करीब पहुंच गया, वहीं Pi Network की मार्केट कैप $19 बिलियन से गिरकर $4.62 बिलियन रह गई है।

Pi Network: FDV में भारी गिरावट

Pi Network का Fully Diluted Valuation (FDV) भी 300 अरब डॉलर से गिरकर अब 66 अरब डॉलर हो गया है। इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जो अभी तक नेटवर्क के पूर्ण मेननेट लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं।

Pi Network: संस्थापक फिर भी बन गए क्रिप्टो अरबपति

हालांकि कीमतों में भारी गिरावट आई है, लेकिन Pi Network संस्थापक निकोलस कोक्कालिस (Nicolas Kokkalis) और चेंगदियाओ फैन (Chengdiao Fan) रणनीतिक टोकन आवंटन के चलते अरबपति बन चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Pi Network की अधिकतम सप्लाई 100 अरब टोकन है, जिनमें से 65 अरब टोकन यूजर्स (पायनियर्स) को दिए गए हैं और 20 अरब टोकन कोर टीम के पास हैं।

Pi Network: प्रत्येक संस्थापक की अनुमानित नेटवर्थ

वर्तमान FDV के मुताबिक कोर टीम के टोकन की कुल कीमत करीब $13.2 अरब है। अगर इसे दोनों संस्थापकों के बीच बराबर बांटा जाए, तो प्रत्येक की नेट वर्थ $6.6 अरब से अधिक है। इसके अलावा, Pi Network Foundation के पास भी 10 अरब टोकन हैं, जिनकी कीमत भी करीब $6.6 अरब है।

Pi Network: टोकन अनलॉकिंग प्रक्रिया और समय

हालांकि अधिकांश टोकन वर्तमान में लॉक हैं। PiScan ब्लॉकचेन एक्सप्लोरर के मुताबिक ये टोकन मई 2028 तक धीरे-धीरे अनलॉक होंगे। हर महीने औसतन 131.2 मिलियन टोकन अनलॉक होंगे, जिनकी वर्तमान कीमत करीब $87 मिलियन है।

Pi Network: मेननेट लॉन्च और डीसेंट्रलाइजेशन की प्रतीक्षा

यूज़र्स को अभी भी Pi Network के पूर्ण मेननेट लॉन्च का इंतजार है, जिससे लिक्विडिटी और विकेंद्रीकरण में सुधार की उम्मीद है। हालांकि संस्थापकों ने डीसेंट्रलाइज़्ड एप्लिकेशन और उपयोगिता-आधारित ग्रोथ की बात की है, लेकिन अब तक ऐसा कोई स्पष्ट कदम नहीं देखा गया है जो निवेशकों में विश्वास बढ़ा सके।

SocialChain के अधीन प्रोजेक्ट संचालन

Pi Network प्रोजेक्ट को SocialChain नामक पैरेंट कंपनी चलाती है, जिसमें PitchBook के मुताबिक करीब 40 कर्मचारी काम करते हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कोर टीम में कितने लोग लाभार्थी हैं, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि दोनों संस्थापक अप्रत्यक्ष रूप से फाउंडेशन टोकन पर भी नियंत्रण रखते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां क्रिप्टोक्ररेंसी Pi Network coin की जानकारी दी गई है, ना कि निवेश सलाह। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो एक्सपर्टस से संपर्क करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article