बिजनेस

अब संकट में आई PC Jeweller, हो सकती है दिवालिया, करोल बाग से हुई थी शुरुआत

PC Jeweller May Insolvent: एसबीआई ने पीसी ज्वेलर के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) का रुख किया है। बैंक ने कंपनी के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करने की याचिका दायर की है।

Image

पीसी ज्वेलर दिवालिया हो सकती है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • संकट में है पीसी ज्वेलर
  • एसबीआई पहुंचा एनसीएलटी
  • अगली सुनवाई 21 अगस्त को

PC Jeweller May Insolvent: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) का रुख किया है। बैंक ने कंपनी के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करने की याचिका दायर की है। एनसीएलटी की दिल्ली स्थित प्रिंसिपल बेंच ने पिछले सप्ताह पीसी ज्वेलर को नोटिस जारी कर दिवाला एवं दिवालियापन संहिता (Insolvency & Bankruptcy Code) की धारा 7 के तहत उसके फाइनेंशियल कर्जदाता एसबीआई द्वारा दायर याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

पीसी ज्वेलर ने मांगा और समय

ईटी रिटेल के अनुसार एनसीएलटी के प्रेसिडेंट जस्टिस रामलिंगम सुधाकर की अध्यक्षता वाली प्रिंसिपल बेंच ने मामले को आगे के विचार के लिए 2 अगस्त को एसबीआई की याचिका के रूप में लिस्ट करने का निर्देश दिया था।

हालाँकि, जब बुधवार 2 अगस्त को मामला स्थगित किया गया तो पीसी ज्वेलर की ओर से पेश वकील ने एसबीआई की याचिका पर जारी नोटिस का जवाब देने के लिए और समय मांगा। अब मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त होगी।

पीसी ज्वेलर की हालत है खस्ता

अपने ताजा तिमाही परिणामों में, पीसी ज्वेलर्स ने कहा कि कंपनी के सभी बैंकों के उधार खाते गैर-निष्पादित परिसंपत्ति या एनपीए (NPA) हैं। 31 मार्च 2023 तक कंपनी पर 3626 करोड़ रु का कर्ज था, जबकि इसकी मार्केट कैपिटल इस समय बीएसई (BSE) पर 1,304.53 करोड़ रु है।

कभी सोने की तरह चमकता था नाम

बता दें कि ज्वेलरी के मामले में देश भर में पीसी ज्वेलर एक बड़ा नाम मानी जाती है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार पीसी ज्वेलर भारत का वो लीडिंग प्लेटफॉर्म है, जहां फाइन ज्वेलरी मिलेगी। खास बात यह है कि 2005 में पीसी ज्वेलर ने केवल एक ज्वेलरी शोरूम से शुरुआत की थी, जो कि दिल्ली के करोल बाग में मौजूद है।

कंपनी ने एक शोरूम से 80 शोरूम तक का सफर तय किया, जो देश के 17 राज्यों या केंद्र शासित राज्यों के 66 शहरों में मौजूद हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article