देश

जंतर-मंतर पर हंगामे के बीच पुलिस अफसर की बहादुरी! भीड़ के बीच फंसे ACP विवेक भगत, जानें कैसे DCP विनीत कुमार और ACP शरत चंद ने बचाई जान?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शन के दौरान एसीपी (कनॉट प्लेस) विवेक भगत को कथित तौर पर भीड़ ने घेर लिया। मौके पर मौजूद डीसीपी IFSO विनीत कुमार और एसीपी शरत चंद ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान डीसीपी के ऑपरेटर हेड कॉन्स्टेबल राहुल पर कथित रूप से चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व हथियारों के साथ शामिल हो रहे हैं।

Image

DCP विनीत कुमार और ACP शरत चंद ने साथी अफसर की बचाई जान।

Photo : PTI

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शन के दौरान शनिवार को हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब भीड़ ने एसीपी (कनॉट प्लेस) विवेक भगत को कथित तौर पर घेर लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद डीसीपी IFSO विनीत कुमार और एसीपी राजौरी गार्डन शरत चंद ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, जब एसीपी विवेक भगत भीड़ के बीच फंस गए, तभी डीसीपी विनीत कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाते हुए उन्हें सुरक्षित निकाला। इसी दौरान डीसीपी के ऑपरेटर हेड कॉन्स्टेबल राहुल पर भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में हेड कॉन्स्टेबल राहुल के पेट में चाकू लग गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

हथियारों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस घटना से आशंका और मजबूत हुई है कि प्रदर्शन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व हथियारों के साथ शामिल हो रहे हैं। इससे एक दिन पहले भी पुलिस ने जंतर-मंतर पर चेकिंग के दौरान दो लोगों के बैग से कथित तौर पर हथियार बरामद किए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावर की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, समय से पहले रिहाई की मांग वाली याचिका खारिज

गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, समय से पहले रिहाई की मांग वाली याचिका खारिज

वैवाहिक दुष्कर्म पर ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई, उच्चतम न्यायालय 3 हफ्ते बाद शुरू करेगा अंतिम सुनवाई, BNS और IPC अपवादों पर होगा फैसला

वैवाहिक दुष्कर्म पर ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई, उच्चतम न्यायालय 3 हफ्ते बाद शुरू करेगा अंतिम सुनवाई, BNS और IPC अपवादों पर होगा फैसला

मुंबई एयरपोर्ट पर 'अवैध मस्जिद' पर घमासान, MMRDA ने MIAL को जारी किया नोटिस, निर्माण हटाने के दिए निर्देश

मुंबई एयरपोर्ट पर 'अवैध मस्जिद' पर घमासान, MMRDA ने MIAL को जारी किया नोटिस, निर्माण हटाने के दिए निर्देश

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से 'मुक्त' किया, पोस्ट को रीपोस्ट नहीं करने पर उखड़ीं, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास में देरी भी नहीं आई रास

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से 'मुक्त' किया, पोस्ट को रीपोस्ट नहीं करने पर उखड़ीं, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास में देरी भी नहीं आई रास

आज की ताजा खबर, 10 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 76.41 फीसदी मतदान, आकाश आनंद के खातिर BSP से बाहर हुए ससुर सिद्धार्थ...नोएडा एयरपोर्ट पर पहली विदेशी लैंडिंग, 3 रूसी सैन्य विमान आए