बिजनेस

सोने का भाव आज का 26 जुलाई 2026: आज क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K के दाम दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 26 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 26 July 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव अभी तक 0.17% बढ़कर यानी 245 रुपये तेजी के साथ 1,43,066 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,42,821 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,055.70 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 143,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 1,42,757 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत घटकर 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गया। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 25 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹1,43,750₹4,07,524₹1,67,667
22 कैरेट सोना₹1,31,771₹3,73,564₹1,53,695
20 कैरेट सोना₹1,19,792₹3,39,604₹1,39,723
18 कैरेट सोना₹1,07,813₹3,05,643₹1,25,750
16 कैरेट सोना₹95,833₹2,71,683₹1,11,778
14 कैरेट सोना₹83,854₹2,37,723₹97,806
12 कैरेट सोना₹71,875₹2,03,762₹83,834
10 कैरेट सोना₹59,896₹1,69,802₹69,861

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट (999): 142757 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट (995): 142185 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट (916): 130765 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट (750): 107068 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट (585): 83513 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹145080₹133000₹108850
मुंबई₹144930₹132850₹108700
कोलकाता₹144930₹132850₹108700
चेन्नई₹145090₹133000₹111150
पटना₹144980₹132900₹108750
लखनऊ₹145080₹133000₹108850
मेरठ₹145080₹133000₹108850
कानपुर₹145080₹133000₹108850
अयोध्या₹145080₹133000₹108850
गाजियाबाद₹145080₹133000₹108850
नोएडा₹145080₹133000₹108850
गुरुग्राम₹145080₹133000₹108850
चंडीगढ़₹145080₹133000₹108850
जयपुर₹145080₹133000₹108850
लुधियाना₹145080₹133000₹108850
गुवाहाटी₹144930₹132850₹108700
इंदौर₹144980₹132900₹108750
अहमदाबाद₹144980₹132900₹108750
वडोदरा₹144980₹132900₹108750
सूरत₹144980₹132900₹108750
पुणे₹144930₹132850₹108700
नागपुर₹144930₹132850₹108700
नासिक₹144960₹132880₹108730
बैंगलोर₹144930₹132850₹108700
भुवनेश्वर₹144930₹132850₹108700
रायपुर₹144930₹132850₹108700
हैदराबाद₹144930₹132850₹108700

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमत में गिरावटआई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 2,000 रुपये टूटकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रही। कारोबारियों के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,000 रुपये घटकर 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रही। यह लगातार दूसरे दिन की गिरावट है। बीते दिन सोना 1,49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना में मामूली बढ़त हुई और यह 4,063.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 849 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,972 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 849 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,41,972 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,030.29 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि विदेशी बाजारों में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ लगभग 4,060 डॉलर प्रति औंस पर रहा। पांच दिनों में 12 प्रतिशत की तेजी के बाद ब्रेंट तेल की कीमतों में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने लगातार 14वें दिन ईरान पर हमले जारी रखा। ट्रंप प्रशासन ने भारत सहित 60 देशों पर शुल्क (टैरिफ) भी लगाया है। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article