बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 25 जुलाई 2026 को बैंक बंद हैं या खुले? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शनिवार 25 जुलाई 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वालों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। इसलिए RBI की छुट्टियों की लिस्ट देखना ना भूलें।

Image

शनिवार बैंक अवकाश: आज 25 जुलाई 2026 को बैंक खुले हैं या बंद?

Photo : iStock

Bank Holiday Today: आज यानी शनिवार 25 जुलाई 2026 को अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, आज देश भर के सभी बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने का प्लान बनाने से पहले छुट्टियों के इस कैलेंडर को जरूर समझ लें ताकि आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Bank Holiday Today: क्यों बंद हैं आज बैंक?

आरबीआई (RBI) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, देश के सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। आज महीने का चौथा शनिवार है, जिसके चलते देश भर में बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी। हालांकि, महीने के पहले, तीसरे और 5वें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं, बशर्ते उस दिन कोई अन्य राष्ट्रीय या राजपत्रित अवकाश न हो। चूंकि आज चौथा शनिवार है, इसलिए बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी पूरी तरह चालू

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद आपको घबराने की बिल्कुल जरुरत नहीं है। अगर आपने अपने बैंक में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग की सुविधा ले रखी है, तो आप बैंक की डिजिटल सेवाओं का पूरा लाभ उठा सकते हैं। आज छुट्टी का दिन हो या आधी रात का समय, आप घर बैठे ही आसानी से अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं, एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं या अपने सभी जरूरी बिलों का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के जरिए नए खाते खोलना, केवाईसी (KYC) डिटेल अपडेट करना, लोन के लिए आवेदन करना या नए डेबिट कार्ड का अनुरोध करना जैसे कई काम आसानी से किए जा सकते हैं।

किन कामों के लिए जरूरी है बैंक शाखा जाना?

भले ही अधिकांश बैंकिंग कार्य आज डिजिटल माध्यम से घर बैठे संभव हैं, लेकिन कुछ ऐसे वित्तीय और प्रशासनिक कार्य भी हैं जिन्हें पूरा करने के लिए बैंक शाखा में जाना अनिवार्य होता है। डिजिटल माध्यमों से हर काम नहीं हो सकता, इसलिए कुछ विशेष कार्यों के लिए आपको सोमवार का इंतजार करना होगा। इनमें मुख्य रूप से केवाईसी (KYC) दस्तावेजों को जमा करना या अपडेट करना शामिल है। इसके अलावा पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, पैन कार्ड, हस्ताक्षर अपडेट या दोबारा सत्यापन, और एटीएम की दैनिक सीमा से अधिक बड़ी मात्रा में नकदी जमा करना या निकालना जैसे कार्य शाखा में जाकर ही हो सकते हैं।

विवाद समाधान और अन्य जरूरी सेवाएं

कई बार कुछ जटिल समस्याओं के समाधान के लिए भौतिक सत्यापन की आवश्यकता होती है। अगर आपका कोई विवाद है या आपको बैंक में कोई शिकायत दर्ज कराकर उसका समाधान पाना है, तो इसके लिए भी बैंक शाखा जाना पड़ सकता है। इसके अलावा, किसी मृतक खाता धारक के खाते के दावों का निपटान, जैसे कि मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करना, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र देना और उससे जुड़ी अन्य कानूनी औपचारिकताएं केवल बैंक शाखा में जाकर ही पूरी की जा सकती हैं। इसलिए अगर आपको इनमें से कोई भी काम है, तो अपने बैंक जाने के प्लान को अगले वर्किंग डे यानी सोमवार के लिए टालना ही समझदारी होगी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article