बिजनेस

Paytm Vijay Shekhar Sharma: RBI एक्शन बाद पेटीएम फाउंडर को मिला सबक, विजय बोले अब करना है ये काम

Paytm Vijay Shekhar Sharma on RBI Action: विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पर आरबीआई के एक्शन पर कहा कि इस मामले में जो सबसे बड़े चीज उन्होंने सीखी, वह यह है कि कई बार टीम के लोग और सलाहकार इसे सही तरीके से समझा नहीं पाते हैं। ऐसे में यह अहम हो जाता है कि आप खुद इसे देखें, न कि किसी टीम के साथी या सलाहकार को सुझाव दें कि क्या होना चाहिए।

Image

पेटीएम फाउंडर को मिला सबक

Paytm Vijay Shekhar Sharma:फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नियामकीय कार्रवाई के बाद मंगलवार को पहली बार किसी पब्लिक प्लेटफॉरम पर नजर आए।इस दौरान शर्मा ने नियामकीय भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया और कंपनी को एशिया का लीडर बनाने की बात कही है।जापान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि किसी तरह की अस्पष्ट स्थिति कारोबार में दबाव लेकर आती है।

विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पर आरबीआई के एक्शन पर कहा: यह सीखने की जरूरत

शर्मा ने पेटीएम पर आरबीआई के एक्शन पर कहा कि इस मामले में जो सबसे बड़े चीज उन्होंने सीखी, वह यह है कि कई बार टीम के लोग और सलाहकार इसे सही तरीके से समझा नहीं पाते हैं। ऐसे में यह अहम हो जाता है कि आप खुद इसे देखें, न कि किसी टीम के साथी या सलाहकार को सुझाव दें कि क्या होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चीजें बहुत बड़ी और बहुत तेजी से प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण हो जाती हैं। हम बेहद खुशी के साथ अपने नियामक को इस प्रक्रिया में शामिल होते हुए देख पाए हैं।

हाल ही में बैंकिंग नियामक रिजर्व बैंक ने पेटीएम की सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को 15 मार्च के बाद ग्राहकों के साथ नए लेनदेन करने से रोक दिया है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक में शर्मा की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।हालांकि नियामक ने स्पष्ट किया है कि यूपीआई भुगतान जैसी पेटीएम सेवाएं जो पीपीबीएल से जुड़ी नहीं हैं, वे काम करना जारी रखेंगी।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर एक सख्ती

पेटीएम पेमेंट्स बैंक धन शोधन रोधक कानून के तहत संदिग्ध लेनदेन का पता लगाने और उसकी सूचना देने के लिए एक आंतरिक व्यवस्था बनाने में विफल रहा।वित्तीय आसूचना इकाई (एफआईयू) ने अपने आदेश में यह बात कहने के साथ ही जोड़ा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने अपनी भुगतान सेवा में उचित जांच प्रक्रिया का पालन नही किया। उसने फिनटेक कंपनी पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया।वित्तीय खुफिया जानकारी जमा करने वाली संघीय एजेंसी ने अपने एक मार्च के आदेश में कहा कि बैंक के खिलाफ ये आरोप चार से अधिक की जांच के बाद पुष्ट किए गए थे। इस संबंध में पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 14 फरवरी, 2022 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article