बिजनेस

Vijay Shekhar Sharma: पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने की ई-कॉमर्स में एंट्री ! लॉन्च किया नया शॉपिंग ऐप

Vijay Shekhar Sharma: पाई प्लेटफॉर्म ने ओएनडीसी पर बिट्सिला नामक बेंगलुरु स्थित सेलर-साइड प्लेटफॉर्म को खरीद लिया। इस कदम के जरिए कंपनी इस सेगमेंट में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहती है।

Image

विजय शेखर शर्मा का नया दांव

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा का नया कदम
  • शर्मा ने की ई-कॉमर्स में एंट्री
  • लॉन्च किया नया शॉपिंग ऐप

Vijay Shekhar Sharma: पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा के सपोर्ट वाले पाई प्लेटफॉर्म ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) प्लेटफॉर्म पर एक नया शॉपिंग ऐप लॉन्च किया है। नया पेश किया गया PaiPai ऐप पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने डेवलप किया है। हालांकि पेटीएम की पाई प्लेटफॉर्म में कोई हिस्सेदारी नहीं है। एक रणनीतिक कदम के तहत Paytm ने इस साल की शुरुआत में अपनी ई-कॉमर्स यूनिट का नाम बदलकर पाई प्लेटफॉर्म कर लिया था। इन्हें विजय शेखर शर्मा के ई-कॉमर्स में एंट्री और इसी बिजनेस सेगमेंट में आगे बढ़ने का संकेत माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें -

क्या है कंपनी की प्लानिंग

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाई प्लेटफॉर्म ने ओएनडीसी पर बिट्सिला नामक बेंगलुरु स्थित सेलर-साइड प्लेटफॉर्म को खरीद लिया। इस कदम के जरिए कंपनी इस सेगमेंट में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहती है।

1.18 करोड़ यूजर्स ने की शॉपिंग

एक इंडस्ट्री इवेंट में बोलते हुए, विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम के महत्वाकांक्षी ई-कॉमर्स टार्गेट पर जोर दिया। उन्होंने 2025 के अंत तक ओएनडीसी पर कम से कम 10 मिलियन व्यापारियों को शामिल करने की योजना की घोषणा की, जिससे ओएनडीसी को ई-कॉमर्स सेगमेंट में एक बड़ी कंपनी के रूप में स्थापित किया जा सके।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1.18 करोड़ यूजर्स पहले ही पेटीएम के जरिए ओएनडीसी से खरीदारी कर चुके हैं।

पेटीएम का ई-कॉमर्स सफर

पहले पेटीएम मॉल के नाम से संचालित होने वाली पेटीएम की ई-कॉमर्स यूनिट ने 2018 में अलीबाबा और सॉफ्टबैंक से निवेश हासिल किया था। हालाँकि, अलीबाबा ने 2022 में काफी कम वैल्यूएशन पर अपनी हिस्सेदारी बेच दी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article