बिजनेस

कौन हैं आशा मुकुल अग्रवाल, जिन्होंने 263 करोड़ रुपये में खरीदे सिर्फ 3 लग्जरी अपार्टमेंट

Asha Mukul Agrawal: आशा ने मुंबई में 263 करोड़ रुपये में तीन लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं। उन्होंने 25वीं मंजिल पर करीब 132 करोड़ रुपये की एग्रीमेंट वैल्यू पर दो यूनिट्स खरीदी हैं। इनके लिए 6.63 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है। यह लेनदेन 27 सितंबर को रजिस्टर हुई।

Image

आशा मुकुल अग्रवाल अपार्टमेंट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आशा अग्रवाल ने खरीदे 3 अपार्टमेंट
  • 263 करोड़ रु है तीनों की कीमत
  • मुंबई की प्राइम लोकेशन पर हैं अपार्टमेंट

Asha Mukul Agrawal: परम कैपिटल (Param Capital) की निदेशक आशा मुकुल अग्रवाल ने मुंबई में 263 करोड़ रुपये में तीन अपार्टमेंट खरीदे हैं। मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड से खरीदे गए तीन अपार्टमेंट शहर के लोढ़ा मालाबार, वॉकेश्वर रोड और मालाबार हिल में स्थित हैं। परम कैपिटल एक प्रमुख कैपिटल मार्केट ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट फर्म है। 1993 में शुरू की गई इस फर्म के फाउंडर हैं मुकुल अग्रवाल। आशा मुकुल अग्रवाल की पत्नी हैं।

132 करोड़ में 2 यूनिट्स

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार आशा ने मुंबई में 263 करोड़ रुपये में तीन लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं। उन्होंने 25वीं मंजिल पर करीब 132 करोड़ रुपये की एग्रीमेंट वैल्यू पर दो यूनिट्स खरीदी हैं। इनके लिए 6.63 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है। यह लेनदेन 27 सितंबर को रजिस्टर हुई।

ये यूनिट्स 9719 वर्ग फुट एरिया में हैं, जिनके साथ 5 कारों के लिए पार्किंग स्पेस भी है।

130 करोड़ रु का तीसरा अपार्टमेंट

आशा ने 24वीं मंजिल पर लगभग 130.24 करोड़ रुपये की वैल्यू पर भी एक अपार्टमेंट खरीदा है। इसके लिए 6.51 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी अदा की गई है। इस अपार्टमेंट का एरिया 9,535 वर्ग फुट है।

सबसे महंगा एरिया

मुंबई के मालाबार हिल को देश का सबसे महंगा रेसिडेंशियल एरिया माना जाता है। मालाबार पैलेस प्रोजेक्ट में अपार्टमेंट का डेवलपमेंट मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड कर रही है। यही फर्म लोढ़ा ग्रुप के नाम से पॉपुलर है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article