बिजनेस

ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री की सरकार से गुहार, कम किया जाए 28 फीसदी GST, जल्द हो सकता है फैसला

Online Gaming Industry: ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों की एक एसोसिशन ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से 28 फीसदी जीएसटी (GST) को कम करने का अनुरोध किया।

Image

ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री की सरकार से GST कम करने की अपील

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री की सरकार से अपील
  • कम किया जाए 28 फीसदी जीएसटी
  • सरकार जल्द कर सकती है फैसला

Online Gaming Industry: ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) कंपनियों की एक एसोसिशन ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sithaaman) से 28 फीसदी जीएसटी (GST) को कम करने का अनुरोध किया। इंडस्ट्री बॉडी ने कहा कि यह टैक्स बहुत अधिक है और इससे अवैध तरीके से काम करने वाली गेमिंग कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा।

सीतारमण को लिखे एक ओपन लेटर में 'इंडियन गेमर्स यूनाइटेड' (Indian Gamers United) के बैनर तले मध्य और छोटे शहरों (टियर-2 और टियर-3) की गेमिंग कंपनियों ने कहा कि हाई टैक्सेशन के कारण अवैध गेमिंग और विदेशी प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा मिलेगा। इनसे सरकार को कोई टैक्स नहीं मिलेगा, लेकिन वैध गेमिंग कंपनियां बहुत बड़े संकट में फंस जाएंगी।

गेमिंग है स्किल बेस्ड एक्टिविटी

इंडियन गेमर्स यूनाइटेड ने जुए जैसे किस्मत के खेल और गेमिंग जैसे कौशल वाले खेलों के बीच फर्क करने की भी वकालत की। इसने एक बयान में कहा कि गेमिंग एक कौशल आधारित गतिविधि (Skill Based Activity) है और इसे जुआ या घुड़दौड़ जैसे किस्मत वाले खेलों के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है।

उन्होंने टैक्सेशन पर फिर से विचार करने और इसे इंडस्ट्री के अनुकूल बनाने को कहा।

जीएसटी काउंसिल लेगी फैसला

जीएसटी काउंसिल बुधवार को अपनी बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर 28 प्रतिशत जीएसटी लागू करने के तरीके पर फैसला करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी काउंसिल की पिछले महीने हुई बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ में लेन-देन की पूरी राशि पर 28 प्रतिशत की दर से टैक्स लगाने का निर्णय किया गया।

सरकार के फैसले की आलोचना

काउंसिल के फैसले की ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में आलोचना हुई। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जीएसटी काउंसिल को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article