बिजनेस

ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर लगेगा 28 फीसदी GST ! कैबिनेट ने दिखाई हरी झंडी

GST On Online Gaming: यूनियन कैबिनेट ने केंद्रीय माल और सेवा कर अधिनियम में संशोधन करने को हरी झंडी दे दी है। इससे घुड़दौड़, ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो पर 28% जीएसटी की दर लागू हो जाएगी।

Image

ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर 28% जीएसटी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 28 फीसदी जीएसटी को कैबिनेट की मंजूरी
  • ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ के लिए होगी 28 फीसदी रेट
  • गेमिंग इंडस्ट्री कर रही विरोध

GST On Online Gaming: यूनियन कैबिनेट ने केंद्रीय माल और सेवा कर अधिनियम (Central Goods and Services Tax Act) में संशोधन करने को हरी झंडी दे दी है, जिससे घुड़दौड़, ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो पर 28% जीएसटी (GST) की दर लागू हो जाएगी। हालाँकि राज्यों को अपने अपने हिसाब से जीएसटी कानून में अलग से संशोधन करना होगा। अगर संसद में समय से इस मामले से जुड़ी प्रॉसेस कंप्लीट हो जाती है तो माना जा रहा है कि नया टैक्स सिस्टम 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगा।

अगर बिल पास न हुआ तो क्या करेगी सरकार

कैबिनेट ने ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर 28% जीएसटी लागू करने का रास्ता साफ करने के लिए सीजीएसटी (CGST) में संशोधन करने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दे दी।

यदि संसद में कानून पर विचार नहीं किया जाता है तो सरकार के पास अध्यादेश लाने का विकल्प भी मौजूद है, क्योंकि अविश्वास प्रस्ताव पर चल रही चर्चा के चलते बिल को संसद के दोनों सदनों में पास कराने के लिए सरकार के पास लिमिटेड विंडो है।

जीएसटी काउंसिल पास कर चुकी प्रस्ताव

जीएसटी काउंसिल ने 11 जुलाई को कैसीनो, ऑनलाइन गेमिंग और घुड़दौड़ में लगाए गए पैसों की फेस वैल्यू पर 28% टैक्स लगाने का फैसला किया। नये नियमों में ऑफशोर गेमिंग (विदेशी) कंपनियों के लिए भारत में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत वेबसाइटों या ऐप्स को ब्लॉक करने समेत किसी भी उल्लंघन के लिए दंडात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव है।

नौकरियों पर खतरा

गेमिंग इंडस्ट्री ने 28 फीसदी जीएसटी का विरोध करते हुए कहा है कि इससे निवेश खतरे में पड़ जाएगा और नौकरियों का नुकसान होगा। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद को बताया कि इस कदम से अधिक जीएसटी कलेक्शन होगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article