शहर

BRICS Summit 2026: 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 11 से 13 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की आवाजाही के दौरान कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्टन किया जा सकता है।

Image

BRICS Summit के दौरान दिल्ली में बदल सकता है ट्रैफिक रूट (सांकेतिक फोटो)

Photo : PTI

BRICS Summit 2026 Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 11 सितंबर से 13 सितंबर तक होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 (BRICS Summit 2026) को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। अंतरराष्ट्रीय मेहमानों और वीवीआईपी (VVIP) की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसके अनुसार, तीन दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान राजधानी की कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित रह सकता है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने सफर की योजना पहले से बनाकर चलें, ताकि रास्ते में किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों के आने-जाने के रास्तों और उनके आसपास की सड़कों पर यातायात को अस्थायी रूप से नियंत्रित या डायवर्ट किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से वीवीआईपी रूटों या प्रभावित इलाकों से गुजरने से बचें। इसके साथ ही जहां संभव हो, वहां मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन (Public Transport) का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को खास सलाह

दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से पर्याप्त समय पहले घर से निकलने को कहा है। VVIP मूवमेंट के दौरान संभावित ट्रैफिक प्रतिबंधों को देखते हुए अतिरिक्त यात्रा समय रखना जरूरी होगा। पुलिस ने यह भी कहा है कि सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों और बताए गए डायवर्जन का पालन करें। इसके अलावा अनाधिकृत जगह पर वाहन पार्क करने से बचने को भी कहा गया है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक की ताजा जानकारी और रियल-टाइम अपडेट के लिए दिल्ली पुलिस और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए रखें।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article