बिजनेस

तहलका मचा रहा Srivari Spices का IPO, 100 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब, GMP में शानदार उछाल

Srivari Spices IPO: श्रीवारी स्पाइसेज का आईपीओ 138.94 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इनमें क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 4.78 गुना, नॉन-इंस्टिट्यूशनल इंवेस्टर्स के हिस्से को 156.56 गुना और रिटेल इंवेस्टर्स के हिस्से को 208.05 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

Image

श्रीवारी स्पाइसेज के IPO का आखिरी दिन

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीवारी के आईपीओ को मिला शानदार रेस्पोंस
  • 139 गुना हुआ सब्सक्राइब
  • जीएमपी चल रहा शानदार

Srivari Spices IPO: श्रीवारी स्पाइसेज एंड फूड्स (Srivari Spices and Foods) का आईपीओ (IPO) 7 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया था और आज इसका आखिरी दिन है। ये एक स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज (SME) सेगमेंट का आईपीओ है। बता दें कि इस कंपनी के आईपीओ को निवेशकों की तरफ से शानदार रेस्पोंस मिला है। इसके आईपीओ को 100 गुना से अधिक सब्सक्राइब कर लिया गया है।

करीब 139 गुना हुआ सब्सक्राइब

आईपीओवॉच के अनुसार श्रीवारी स्पाइसेज का आईपीओ 138.94 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इनमें क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 4.78 गुना, नॉन-इंस्टिट्यूशनल इंवेस्टर्स के हिस्से को 156.56 गुना और रिटेल इंवेस्टर्स के हिस्से को 208.05 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

बता दें कि यह अंतिम आंकड़े नहीं है। अंतिम आंकड़े आने तक कंपनी के आईपीओ को मिले सब्सक्रिप्शन आवेदन में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।

जीएमपी में बढ़ोतरी

जब भी कोई आईपीओ आता है तो निवेशकों की नजर उसके जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर होती है। जीएमपी से अनुमान मिलता है कि कंपनी का शेयर आईपीओ में शेयरों के तय किए गए प्राइस बैंड से कितने प्रीमियम पर चल रहा है।

पहले दिन यानी 7 अगस्त को श्रीवारी का जीएमपी 20-23 रु या 54 फीसदी पर था, जो आज 25 रु या 59.5 फीसदी पर पहुंच गया है। लेटेस्ट जीएमपी का मतलब है कि निवेशकों को 59.5 फीसदी तक फायदा हो सकता है।

जीएमपी फायदे की गारंटी नहीं

ध्यान रहे कि जीएमपी लिस्टिंग तक कम-ज्यादा भी हो सकता है और दूसरे ये सिर्फ एक संकेत है। शेयर जीएमपी के साथ लिस्ट हो, इसकी कोई गारंटी नहीं है। इसलिए जीएमपी सिर्फ फायदे की उम्मीद है, गारंटी नहीं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article