बिजनेस

एक मिनट में साड़ी पहना कर बना लिए 1 करोड़ रु, साशा रेवांकर के दीवाने हुए लोग

One Minute Saree Success Story: साशा को साड़ी पहनना पसंद है। मगर उन्हें साड़ी पहनने में काफी दिक्कत आती थी और समय भी लगता था। इसी के मद्देनजर उन्होंने रेडी-टू-वियर साड़ी तैयार करने के बिजनेस के बारे में सोचा। उन्होंने वन मिनट साड़ी नाम से ब्रांड की शुरुआत की।

Image

वन मिनट साड़ी बिजनेस टर्नओवर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • वन मिनट साड़ी का कंसेप्ट है कमाल
  • 1 करोड़ पहुंचा टर्नओवर
  • समस्या से निकला था बिजनेस आइडिया

One Minute Saree Success Story : कभी-कभी किसी के सामने कोई ऐसी दिक्कत आती है, जिससे वो परेशान हो जाता है। मगर कुछ अक्लमंद लोग इस समस्या से ही कोई नया आइडिया ढूंढते हैं। इन नये आइडिया में बिजनेस के अवसर भी शामिल हैं। ऐसे लोगों में से एक साशा रेवांकर (Sasha Revankar) हैं। साशा ने साड़ी (Saree) से जुड़ी एक समस्या देखी और इसी से उन्हें बिजनेस का ऐसा शानदार आइडिया मिला, जिससे आज वे करोड़पति बन गई हैं। आगे जानिए उनकी कहानी।

एक मिनट में साड़ी पहनने का कंफर्ट

साशा को साड़ी पहनना पसंद है। मगर उन्हें साड़ी पहनने में काफी दिक्कत आती थी और समय भी लगता था। इसी के मद्देनजर उन्होंने रेडी-टू-वियर साड़ी तैयार करने के बिजनेस के बारे में सोचा। उन्होंने वन मिनट साड़ी (One Minute Saree) नाम से ब्रांड की शुरुआत की।

वन मिनट साड़ी (One Minute Saree) वेबसाइट के अनुसार साशा एक बार अपनी बेटियों के साथ एक शादी में गईं और साड़ी पहनने का फैसला किया। पर साड़ी पहनने में उन्हें आधा घंटा लगा और उन्होंने काफी दिक्कतों का अनुभव किया।

सॉल्यूशन है वन मिनट साड़ी

साशा कहती हैं कि उनकी एक सहकर्मी को भी साड़ी पहनने में काफी दिक्कत तब आई, जब उनकी सास ने एक मौके पर साड़ी पहनने को कहा। साशा ने कई दर्जियों (टैलर्स) से बात की और सॉल्यूशन के तौर पर वन मिनट साड़ी आइडिया निकला।

क्या करता है ब्रांड

साशा का ब्रांड "प्री-स्टिच्ड" साड़ी और "साड़ी ड्रेसेस" तैयार करता है। यानी ये होती साड़ी ही हैं, लेकिन इन्हें ड्रेस की तरह पहना जाता है और ये सिली हुई होती हैं। साशा ने जब पहली बार इस तरह की साड़ी खुद पहनी तो उन्हें काफी हैरानी हुई, क्योंकि उसकी फिटिंग काफी शानदार थी। उन्हें वो साड़ी पहनने में एक मिनट से कम समय लगा।

एक करोड़ हुआ टर्नओवर

साशा के ब्रांड की साड़ियों की कीमत 1500 से 10000 रु तक है। योअर स्टोरी के अनुसार शुरुआत के बाद से वन मिनट साड़ी ने अब तक 5,000 से अधिक ऑर्डर पूरे किए हैं और वित्त वर्ष 22-23 में, वन मिनट साड़ी ने 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article