बिजनेस

Happy Birthday Sidhu Moose Wala : बरकरार है सिद्धू मूसे वाला का टशन, मौत के बाद भी हो रही है करोड़ों में कमाई

Sidhu Moose Wala Birthday: सिद्धू मूसे वाला की मृत्यु के समय उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 114 करोड़ रुपये थी। इसमें उनकी लग्जरी कारें, पंजाब में प्रॉपर्टीज, ब्रांड डील और यूट्यूब रॉयल्टी से होने वाली इनकम शामिल थी।

Image

सिद्धू मूस वाला जन्मदिन

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • 11 जून को सिद्धू मूसे वाला का जन्मदिन है
  • दुनिया से जाने के बाद भी वे करोड़ों कमा रहे हैं
  • उनकी कमाई यूट्यूब-रॉयल्टी से हो रही है

Sidhu Moose Wala Birthday: अपने गानों और आवाज से करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज करने वाले सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मूसा गांव में हुआ था। इसीलिए लोग उन्हें मूसेवाला के नाम से जानते हैं। वैसे उनके जन्म का असली और पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धु (Shubhdeep Singh Sidhu) है। 28 मई 2022 को सिर्फ 28 साल की उम्र में उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत को एक साल से अधिक समय हो चुका है। मगर मुसे वाला का टशन आज भी बरकरार है। जी हां दरअसल सिद्धू मूसे वाला की कमाई अब भी करोड़ों में हो रही है। आगे जानिए आखिर कैसे।

यूट्यूब से कमाई

YouTube पॉलिसीज के अनुसार आर्टिस्ट्स को उनके वीडियो या गानों को देखे जाने के नंबर के आधार पर रॉयल्टी मिलती है। यूट्यूब प्रति 1 मिलियन व्यूज पर लगभग 1000 डॉलर (82445 रु) का भुगतान करता है। हाल ही में, सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'मेरा ना' यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया था, और केवल तीन में इसके व्यूज 21 मिलियन से ऊपर पहुंच गए थे। इससे उन्हें करीब 16.8 लाख रुपये की कमाई हुई। आगे इसके व्यू बढ़ने पर मूसे वाला की कमाई और होगी।

रॉयल्टी से कमाई

अनुमान है कि सिद्धू मूसे वाला के बाकी गानों ने उनकी मृत्यु के बाद से रॉयल्टी में 50 लाख रुपये से अधिक की कमाई कराई है। जी मीडिया के अनुसार, स्पॉटिफाई और विंक जैसे प्लेटफार्मों से रॉयल्टी और एड डील्स से मूस वाला के गानों ने उनकी मृत्यु के बाद 2 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

कितनी थी नेटवर्थ

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मूसे वाला की मृत्यु के समय उनकी कुल नेटवर्थ (Sidhu Moose Wala) लगभग 114 करोड़ रुपये थी। इसमें उनकी लग्जरी कारें, पंजाब में प्रॉपर्टीज, ब्रांड डील और यूट्यूब रॉयल्टी से होने वाली इनकम शामिल थी।

शो के लिए कितनी फीस लेते थे

मूसेवाला के लाइव शो और म्यूजिक प्रोग्राम की डिमांड बहुत हाई थी। वे शो के लिए 20 लाख रुपये से अधिक तक चार्ज कर रहे थे। उनकी अपीयरेंस फीस ही 2 लाख रुपये से ज्यादा थी। उनकी हत्या उस समय हुई, जब वे अपने करियर के सबसे ऊंचे मुकाम पर थे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article