बिजनेस

OLA IPO Listing: सुस्त लिस्टिंग के बाद OLA के शेयर ने किया कमाल, पहले दिन 20 फीसदी का रिटर्न

OLA IPO Listing:एनएसई पर कंपनी का शेयर आईपीओ मूल्य 76 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में यह शेयर 20 प्रतिशत बढ़कर 91.20 रुपये पर पहुंच गया। यह भी इसकी ऊपरी सर्किट सीमा है।भाविश अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी का बाजार मूल्यांकन में 40,217.95 करोड़ रुपये था

Image

ओला इलेक्ट्रिक शेयर

Photo : Times Now Digital

OLA IPO Listing:इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का शेयर शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने आईपीओ मूल्य 76 रुपये से 20 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य से 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.99 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में शेयर ने शानदार वापसी की और यह 19.97 प्रतिशत की छलांग लगाकर 91.18 रुपये पर बंद हुआ। यह इसकी ऊपरी सर्किट सीमा है। वहीं एनएसई पर कंपनी का शेयर आईपीओ मूल्य 76 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में यह शेयर 20 प्रतिशत बढ़कर 91.20 रुपये पर पहुंच गया। यह भी इसकी ऊपरी सर्किट सीमा है।भाविश अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी का बाजार मूल्यांकन में 40,217.95 करोड़ रुपये था।

OLA की सुस्त लिस्टिंग

इसके पहले बीएसई पर ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 0.01% की छूट के साथ 75.99 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ लिस्टिंग उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। हालांकि कमजोर लिस्टिंग की ही उम्मीद थी। ऐसा इसलिए क्योंकि ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ जीएमपी आईपीओ लिस्टिंग से पहले नकारात्मक आंकड़ों में था , शेयर बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ जीएमपी (माइनस) -4% था।

कंपनी के 6,145 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के अंतिम दिन गत मंगलवार को 4.27 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।आईपीओ में 5,500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए ह और इसमें 8,49,41,997 शेयर की बिक्री पेशकश शामिल थी। इसके लिए मूल्य दायरा 72 से 76 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

भाविश अग्रवाल की दौलत बढ़ी

ओला की लिस्टिंग से फाउंडर भाविश अग्रवाल को जमकर कमाई हुई। कंपनी की लिस्टिंग 76 रुपये पर हुई और उसके बाद कंपनी के शेयरों का 20 फीसदी बढ़ गया। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार भाविश अग्रवाल की कुल नेट वर्थ 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। साल 2017 में कंपनी की शुरूआत हुई

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article