बिजनेस

साल की शुरुआत में बाजार ने रचा इतिहास! 26328.55 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स 573.41 अंक चढ़ा

2026 की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए मजबूती के साथ हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने दोपहर बाद करीब 3:15 बजे करीब 200 अंक की तेजी के साथ इतिहास रचते हुए इंट्रा डे में 26,340.00 अंक का ऑल टाइम हाई लेवल छू लिया। इसके साथ ही सेंसेक्स में भी 500 अंक से ज्यादा की तेजी देखी गई। हालांकि, सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई से करीब 397 अंक दूर है।

Image

रिकॉर्ड हाई पर बाजार (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)

Nifty Record High: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स Nifty ने शुक्रवार 2 जनवरी, 2026 को इतिहास रच दिया। इंडेक्स करीब 200 अंकों की तेजी के साथ 26,340 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा और पहली बार नए ऑल-टाइम हाई 26,328.55 पर क्लोज हुआ। दिनभर की ट्रेडिंग में खरीदारी का दायरा व्यापक रहा, जिससे यह साफ संकेत मिला कि बाजार में सिर्फ चुनिंदा नहीं, बल्कि सेक्टर-वाइड भागीदारी दिख रही है। निफ्टी की मजबूती का सबसे बड़ा कारण PSU, मेटल और पावर शेयरों में आई आक्रामक खरीदारी रही। निवेशकों ने कैपेक्स, वैल्यू अनलॉकिंग और डिफेंसिव अर्निंग विजिबिलिटी जैसे फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए पोजिशन बनाई।

निफ्टी की ओपनिंग 26,155.10 पर हुई। इसके बाद 26,118.40 के इंट्रा डे लो और 26,340.00 के इंट्रा डे हाई तक मूव करते हुए दिन के आखिर में 0.70% तेजी के साथ 182 अंक चढ़कर 26,328 . 55 अंक के ऑल टाइम हाई पर क्लोज हुआ। इस दौरान कोल इंडिया 7 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ टॉप गेनर स्टॉक रहा। वहीं, ITC 3.78 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर स्टॉक रहा।

निफ्टी टॉप गेनर्स

रैंकशेयरक्लोजिंग प्राइस (₹)बदलाव (%)
1COAL INDIA429.10+7.15
2NTPC351.65+4.56
3HINDALCO926.50+3.53
4TRENT4,400.00+2.39
5SBIN1,005.65+2.12
6JIOFIN301.85+2.08
7BAJFINANCE990.55+1.79
8ONGC242.00+1.71
9POWERGRID271.15+1.63
10MARUTI16,970.00+1.57

निफ्टी टॉप लूजर्स

रैंकशेयरक्लोजिंग प्राइस (₹)बदलाव (%)
1ITC350.10-3.78
2KOTAKBANK2,189.90-1.26
3NESTLEIND1,280.40-1.13
4SHRIRAMFIN1,010.10-0.94
5BAJAJ-AUTO9,499.00-0.62
6TATACONSUM1,171.80-0.43
7AXISBANK1,269.00-0.42
8INDIGO5,105.00-0.11
9BHARTIARTL2,108.50-0.09
10EICHERMOT7,344.00-0.05
सेंसेक्स भी रिकॉर्ड ट्रैक पर

निफ्टी के साथ-साथ BSE Sensex ने भी मजबूती दिखाई और रिकॉर्ड जोन में ट्रेड करता नजर आया। हैवीवेट शेयरों में लगातार खरीदारी के चलते सेंसेक्स ने ऊंचे स्तरों पर खुद को बनाए रखा। पावर, मेटल और चुनिंदा फाइनेंशियल स्टॉक्स ने इंडेक्स को मजबूत सपोर्ट दिया। सेंसेक्स की चाल यह संकेत दे रही है कि बड़े निवेशक अभी भी भारत की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा जता रहे हैं, खासकर इंफ्रा और सरकारी कंपनियों से जुड़े सेक्टर्स में। हालांकि, सेंसेक्स फिलहाल अपने ऑल टाइम हाई से 397.01 अंक दूर है। शुक्रवार को सेंसेक्स 85,259.36 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद 85,068.88 के इंट्रा डे लो और 85,812.27 अंंक के इंट्रा डे हाई तक पहुंचा। दिन के आखिर में 0.67% तेजी के साथ 573.41 अंक चढ़कर 85,762.01 अंक पर बंद हुआ।

PSU शेयरों की आंधी

दिन के सबसे बड़े स्टार PSU शेयर रहे। Coal India में तेज उछाल देखने को मिला, जबकि NTPC भी मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार में चर्चा रही कि PSU कंपनियों में वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक है और आने वाले समय में सब्सिडियरी लिस्टिंग, कैपेक्स और पॉलिसी सपोर्ट से वैल्यू अनलॉकिंग हो सकती है।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

PSU और मेटल शेयरों ने जहां बाजार को ऊपर खींचा, वहीं FMCG और ऑटो के कुछ शेयरों में मुनाफावसूली दिखी। Nestle India और Bajaj Auto जैसे स्टॉक्स दबाव में रहे, लेकिन उनका असर इंडेक्स की ओवरऑल चाल पर सीमित रहा।

मार्केट ब्रेथ और निवेशकों का मूड

मार्केट ब्रेथ पॉजिटिव रहा और एडवांस-डिक्लाइन रेशियो निवेशकों के पक्ष में दिखाई दिया। यह साफ संकेत है कि रैली सिर्फ हैवीवेट्स तक सीमित नहीं रही। ट्रेडर्स और लॉन्ग टर्म निवेशकों दोनों की भागीदारी बाजार में दिखी। निफ्टी और सेंसेक्स का रिकॉर्ड हाई पर पहुंचना बाजार की मजबूती को दिखाता है, लेकिन ऊंचे स्तरों पर वोलैटिलिटी से इनकार नहीं किया जा सकता। शॉर्ट टर्म में सेक्टर रोटेशन जारी रह सकता है, जबकि मीडियम टर्म में PSU, इंफ्रा और कैपेक्स-लिंक्ड स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है। 2026 की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों का रिकॉर्ड जोन में पहुंचना इस बात का संकेत है कि निवेशकों का भरोसा मजबूत है और PSU रैली फिलहाल बाजार की धड़कन बनी हुई है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article