Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक IPO का इंतजार खत्म होने वाला है। भाविश अग्रवाल की ओला इलेक्ट्रिक का IPO 2 अगस्त को खुल रहा है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार ओला इलेक्ट्रिक IPO 2 अगस्त को खुलेगा और 6 अगस्त को बंद होगा। इस दौरान रिटेल निवेशक इस IPO में पैसा लगा सकते हैं। एंकर निवेशक (बड़े निवेशक) 1 अगस्त से इस IPO में पैसा लगा पाएंगे। हालांकि, अभी तक ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी तरफ से IPO के ओपन डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
Ola Electric IPO Listing Date: ओला इलेक्ट्रिक IPO की लिस्टिंग कब होगी
रिपोर्ट के मुताबिक BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) में ओला इलेक्ट्रिक IPO की लिस्टिंग 9 अगस्त को होने वाली है। ओला इलेक्ट्रिक इस IPO से 5500 करोड़ रुपये शेयर फ्रेश इश्यू और 95.2 मिलियन शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी करेगी।
ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक कंपनी के शुरुआती निवेशक AlphaWave, Alpine, DIG Investment, Matrix और अन्य 47.89 मिलियन शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचेंगे। कंपनी के फाउंडर भाविश अग्रवाल 47.30 मिलियन शेयर बेचेंगे। मौजूदा शेयर होल्डर्स 95.19 मिलियन शेयर बेच रहे हैं।
सेबी से मिल चुकी है मंजूरी
ओला इलेक्ट्रिक ने 22 दिसंबर 2023 को सेबी के पास पेपर्स जमा किया था। जिसके मुताबिक इन्वेस्टमेंट बैंक्स के तौर पर कोटक महिंद्रा कैपिटल, गोल्डमैन सैच्स, एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, बोफा सिक्योरिटीज, सिटी, बॉब कैप्स और एसबीआई कैप्स काम कर रहे हैं। सेबी ने ओला इलेक्ट्रिक IPO की मंजूरी पिछले महीने दी थी।
