Will gold prices go down after a budget: 23 जुलाई को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2024-25 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी में अमूलचूल कमी की घोषणा की। सोने और कीमती धातु के आभूषणों में घरेलू कीमतों को बैलेंस करने के लिए सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 6 फीसदी और प्लैटिनम पर 6.4 फीसदी कर दिया है। रक्षाबंधन, धनतेरस, दिवाली जैसे फेस्टिव सीजन और आने वाले शादियों के सीजन को देखते हुए सोने-चांदी की ज्वेलरी की डिमांड में उछाल की पूरी उम्मीद है। ऐसे में दोनों के रेट पर क्या असर पड़ेगा आइए एक्सपर्ट्स से समझते हैं कि अभी सोना खरीदना सही होगा या फिर अभी और गिरावट आएगी।
What is the prediction for gold by experts: विशेषज्ञ सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के क्या प्रभाव देख रहे हैं?
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कटौती निवेशकों के लिए पॉजिटिव कदम है। सोने की कीमतों में कमी आई है। इससे सोना एक और आकर्षक निवेश विकल्प बन गया है।
बेसिक कस्टम ड्यूटी
मेटल्स से बने सिक्कों, सोने/चांदी की नक्काशी तथा सोने और चांदी के ज्वेलरी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया है।
चांदी और सोने पर ड्यूटी
इसके अलावा, सोने और चांदी के ज्वेलरी पर चार्ज 14.35 फीसदी से घटाकर 5.35 फीसदी कर दिया गया है।
क्या अभी सोने में निवेश करना सही है?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष और एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के एग्जूक्यूटिव चेयरपर्सन अक्ष कंबोज ने कहा, "निश्चित रूप से हां... सोने पर चार्ज 9 फीसदी कम होने से भारतीय रुपये में सोने की कीमत 5900 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हो गई है। इस स्थिति का फायदा उठाने की जरूरत है, क्योंकि त्यौहारों का मौसम भी नजदीक आ रहा है। सोने की कीमत में गिरावट से उपभोक्ता स्पष्ट रूप से लाभान्वित होता है। इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए।"
कम चार्ज होने से क्या खास फर्क पड़ेगा
सोने की कम कीमतें
कस्टम ड्यूटी में कमी से सोने की कीमतों में कमी आई है, जिससे निवेशकों के लिए यह अधिक किफायती हो गया है।
मांग बढ़ेगी
कम कीमतों से निवेश और व्यक्तिगत उपयोग (जैसे आभूषण) दोनों के लिए सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
सोना कीमतों में हो सकता है उतार-चढ़ाव
यद्यपि शुल्क में कटौती एक पॉजिटिव कदम है, फिर भी कई वैश्विक आर्थिक कारणों, जिओपॉलिटिकल घटनाओं और निवेशक भावना के कारण सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
