बिजनेस

खबरों वाले स्टॉक: टाटा स्टील, कोल इंडिया और सिप्ला सहित 15 शेयरों में रहेगी हलचल, बनाए रखें नजर

आज के कारोबार में बाजार की नजर उन शेयरों पर रहेगी जहां Q3 नतीजों के बाद तेज मूवमेंट बन सकता है। इनमें United Spirits और Persistent Systems जैसे नामों में मजबूत कमाई का असर दिख सकता है, जबकि Supreme Petrochem और Shoppers Stop जैसे काउंटर पर कमजोर प्रॉफिट से दबाव रह सकता है। इसके अलावा Coal India को रेयर अर्थ ब्लॉक का लाइसेंस, Tata Steel और RBL Bank पर CCI अप्रूवल जैसे ट्रिगर्स का असर दिखेगा।

Image

यहां दिखेगा एक्शन

Photo : Times Now Digital

आज बाजार में स्टॉक्स का एक्शन दो हिस्सों में बंटा रहेगा। एक तरफ Q3 नतीजों से IT, बैंकिंग और कंज्यूमर काउंटर में मूवमेंट, दूसरी तरफ CCI अप्रूवल, नई JV, पावर सप्लाई एग्रीमेंट और IPO लिस्टिंग जैसे ट्रिगर्स से चुनिंदा शेयर फोकस में रहेंगे।

Q3 Results वाले शेयर

यूनाइटेड स्पिरिट : United Spirits ने Q3 में मुनाफा 24.8% बढ़ाकर 418 करोड़ रुपये किया। रेवेन्यू 7.6% बढ़कर 3,694 करोड़ रुपये रहा। नतीजों के बाद स्टॉक में रेटिंग/टारगेट अपडेट और ट्रेंड फॉलो-अप देखने को मिल सकता है।

परसिस्टेंट सिस्टम्स : Persistent Systems का प्रॉफिट 17.8% बढ़कर 439.4 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 23.4% उछलकर 3,778.2 करोड़ रुपये पहुंचा। मजबूत ग्रोथ नंबर IT पैक में पॉजिटिव सेंटिमेंट बना सकते हैं।

सुप्रीम पेट्रोकेम : कंपनी का प्रॉफिट 57.7% टूटकर 30.1 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू 10% घटकर 1,264.7 करोड़ रुपये रहा। कमजोर मार्जिन/डिमांड ट्रेंड को लेकर बाजार सतर्क रह सकता है।

शॉपर्स स्टॉप : प्रॉफिट 69.1% गिरकर 16.12 करोड़ रुपये रह गया, जबकि रेवेन्यू 2.6% बढ़कर 1,415.8 करोड़ रुपये हुआ। रिटेल सेगमेंट में खर्च और मार्जिन पर फोकस रहेगा।

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक : AU SFB का प्रॉफिट 26.3% बढ़कर 667.6 करोड़ रुपये रहा। NII 15.7% बढ़कर 2,341.3 करोड़ रुपये पहुंचा। बैंकिंग काउंटर में यह स्टॉक आज हाई फोकस में रहेगा।

विक्रम सोलर : कंपनी का प्रॉफिट 5 गुना से ज्यादा बढ़कर 98.1 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 7.8% बढ़कर 1,105.9 करोड़ रुपये रहा। रिन्यूएबल थीम में ट्रैक्शन मिल सकता है।

इंडिया मार्ट : IndiaMART InterMESH का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 55.6% बढ़कर 188.3 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 13.4% बढ़कर 401.6 करोड़ रुपये हुआ। डिजिटल B2B प्लेटफॉर्म थीम में यह स्टॉक एक्शन दिखा सकता है।

कॉरपोरेट एक्शन वाले शेयर

कोल इंडिया : Coal India को खनन मंत्रालय से महाराष्ट्र के कावलापुर रेयर अर्थ एलिमेंट ब्लॉक के लिए मिनरल कन्सेसन लाइसेंस मिला है। यह अपडेट कंपनी के नॉन-कोल एक्सपोजर और नई वैल्यू थीम को सपोर्ट कर सकता है।

यूनिमेक एयरोस्पेस : Unimech Aerospace ने गल्फ बेस्ड यूसुफ बिन अहमद कानू कंपनी के साथ जॉइंट वेंचर का ऐलान किया है। कंपनी डिफेंस और एयरो सप्लाई चेन थीम में नजर में रहेगी।

टाटा स्टील : CCI ने Tata Steel को ओडिशा की त्रिवेणी पेलेट्स में 50.01% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। इससे रणनीतिक विस्तार और सप्लाई इंटीग्रेशन से जुड़ा ट्रिगर बनेगा।

JSW एनर्जी : JSW Thermal Energy Two ने पश्चिम बंगाल डिस्कॉम के साथ 1,600 MW सालबोनी ग्रीनफील्ड थर्मल प्रोजेक्ट से पावर सप्लाई के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। पावर सेक्टर में यह बड़ी डील मानी जा रही है।

RBL बैंक : CCI ने Emirates NBD Bank को RBL Bank में मेरोरिटी स्टेक खरीदने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। स्टॉक में डील-सेंटिमेंट और वॉल्यूम बढ़ सकता है।

सिप्ला : Cipla ने इम्यूनोएडॉप्टिव सेल थेरैपी के साथ पार्टनरशिप की है, ताकि देश में ही बने CAR-T थेरैपी को दक्षिण अफ्रीका, अल्जीरिया और मोरक्को में कमर्शियलाइज किया जा सके। यह ग्लोबल स्पेशलिटी और ऑन्कोलॉजी थीम में ट्रिगर रहेगा।

अपोला माइक्रो सिस्टम्स : Apollo Micro Systems ने तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये के निवेश से नई इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रो मेकैनिकल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने की घोषणा की है। डिफेंस-इलेक्ट्रॉनिक्स थीम में यह पॉजिटिव अपडेट है।

इंडिगो : DGCA के मुताबिक रेगुलेटरी ओवरसाइट और करेक्टिव मेजर्स के बाद InterGlobe Aviation (IndiGo) के ऑपरेशंस स्थिर हुए हैं और पायलट्स की संख्या नए ड्यूटी नॉर्म्स के हिसाब से पर्याप्त हो गए हैं। एविएशन स्पेस में यह स्टेबिलिटी सिग्नल माना जाएगा।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article