बिजनेस

Nestle Baby Food: जांच के दायरे में नेस्ले का बेबी फूड और सेरेलैक प्रोडक्ट, ज्यादा चीनी मिलाने के मामले में FSSAI को नोटिस

Nestle Baby Food Products: स्विस एनजीओ, पब्लिक आई और इंटरनेशनल बेबी फूड एक्शन नेटवर्क (आईबीएफएएन) के मुताबिक नेस्ले ने यूरोप के बाजारों की तुलना में भारत, अफ्रीका और लैटिन अमेरिकी देशों सहित कम विकसित दक्षिण एशियाई देशों में अधिक शुगर कंटेंट वाले शिशु उत्पाद बेचे।

Image

नेस्ले बेबी फूड प्रोडक्ट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जांच के दायरे में नेस्ले
  • बेबी फूड और सेरेलैक प्रोडक्ट की होगी जांच
  • ज्यादा चीनी मिलाने का है मामला

Nestle Baby Food Products: कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेटर सीसीपीए ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (FSSAI) से स्विस एनजीओ, पब्लिक आई और इंटरनेशनल बेबी फूड एक्शन नेटवर्क के उस दावे की जांच करने को कहा है, जिसमें कहा गया है कि नेस्ले भारत जैसे कम विकसित देशों में अधिक चीनी वाले शिशु उत्पाद (Nestle Baby Milk और Cerelac) बेच रही है। उपभोक्ता मामलों की सचिव और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) की प्रमुख निधि खरे ने के मुताबिक ''हमने नेस्ले के शिशु उत्पाद पर रिपोर्ट का संज्ञान लेने के लिए एफएसएसएआई को लेटर लिखा है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने भी इस रिपोर्ट पर रेस्पॉन्स दिया है और एफएसएसएआई को नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें -

इन देशों में नेस्ले कर रही खेल

स्विस एनजीओ, पब्लिक आई और इंटरनेशनल बेबी फूड एक्शन नेटवर्क (आईबीएफएएन) के मुताबिक नेस्ले ने यूरोप के बाजारों की तुलना में भारत, अफ्रीका और लैटिन अमेरिकी देशों सहित कम विकसित दक्षिण एशियाई देशों में अधिक शुगर कंटेंट वाले शिशु उत्पाद बेचे।

क्या है नेस्ले का जवाब

वहीं गुरुवार को, नेस्ले इंडिया ने कहा कि वह नियमों के पालन पर कभी समझौता नहीं करती और उसने पिछले पांच वर्षों में भारत में अलग-अलग बेबी फूड प्रोडक्ट्स के आधार पर एडेड शुगर को 30 प्रतिशत से अधिक कम कर दिया है।

भारत में पैकेजिंग पर चीनी की मात्रा बताई गई

नेस्ले ने कहा है कि भारत में पैकेजिंग पर चीनी की मात्रा बताई गई थी। प्रोडक्ट में सबसे अधिक शुगर कंटेंट थाईलैंड में 6 ग्राम था। रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस में आठ नमूनों में से पांच में चीनी की मात्रा 7.3 ग्राम पाई गई और पैकेजिंग पर इसकी जानकारी भी नहीं दी गई।

इन रिपोर्ट्स के बीच गुरुवार को नेस्ले का शेयर बीएसई पर 4 फीसदी से अधिक तक गिर गया था। आज कंपनी का शेयर 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 2452 रु पर है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article