बिजनेस

IREDA Q4 Results: 19 अप्रैल को Q4 के रिजल्ट पेश करेगी IREDA, जानें डिविडेंड पर क्या है अपडेट

IREDA Q4 2024 Quarterly Results: 29 नवंबर को अपनी लिस्टिंग के बाद से, IREDA ने अपने शेयरधारकों को कोई डिविडेंड नहीं दिया है। अभी तक इसने डिविडेंड पर कोई अपडेट भी नहीं दी है। कंपनी चौथी तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड की घोषणा करेगी या नहीं, यह अभी भी तय नहीं है।

Image

19 अप्रैल को रिजल्ट पेश करेगी IREDA

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द रिजल्ट पेश करेगी IREDA
  • FY24 में रिकॉर्ड लोन किए मंजूर
  • मिनिरत्न कंपनी है IREDA

IREDA Q4 2024 Quarterly Results: अप्रैल में अधिकतर लिस्टेड कंपनियां अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर देती हैं। कई लिस्टेड कंपनियों ने जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए अपने फाइनेंशियल रिजल्ट पेश करना शुरू कर दिया है। पीएसयू कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) भी जल्द ही अपनी चौथी तिमाही के नतीजे पेश करने के लिए तैयार है। एक एक्सचेंज फाइलिंग में IREDA ने बताया है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक बैठक मार्च 2024 को समाप्त अवधि (तिमाही और सालाना) के लिए फाइनेंशियल रिजल्ट पर विचार करने के लिए 19 अप्रैल 2024 को होगी। कंपनी 19 अप्रैल को वित्तीय नतीजे पेश करेगी। आगे जानिए कि क्या कंपनी डिविडेंड देगी या नहीं।

ये भी पढ़ें -

IREDA डिविडेंड देगी या नहीं

29 नवंबर को अपनी लिस्टिंग के बाद से, IREDA ने अपने शेयरधारकों को कोई डिविडेंड नहीं दिया है। अभी तक इसने डिविडेंड पर कोई अपडेट भी नहीं दी है। कंपनी चौथी तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड की घोषणा करेगी या नहीं, यह अभी भी तय नहीं है।

मिनिरत्न कैटेगरी में आती है IREDA

1987 में शुरू हुई IREDA एक मिनीरत्न (कैटेगरी - I) कंपनी है जिसकी ओनरशिप भारत सरकार के पास है और इसे नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) चलाता है। नवंबर 2023 में, IREDA का IPO आया था, जिसके बाद ये NSE और BSE पर लिस्ट हुई।

कितने लोन किए पास

31 मार्च को समाप्त तिमाही के लिए, IREDA ने 23,796 करोड़ रुपये के लोन स्वीकार किए, जो पिछले साल की समान तिमाही में रहे 11,797 करोड़ रुपये से 101.7 प्रतिशत की वृद्धि है। इस बीच तिमाही में कंपनी ने 12,869 करोड़ रुपये के लोन दिए, जो Q4FY23 के 11,291 करोड़ रुपये से 14 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान इसने अब तक के किसी वित्त वर्ष में सबसे अधिक 37,354 करोड़ रुपये के लोन स्वीकार किए और 25,089 करोड़ रुपये के लोन दिए। इसकी लोन बुक 59,650 करोड़ रुपये की है।

शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीएसई पर मौजूद डेटा के अनुसार 16 अप्रैल तक लिस्टिंग के बाद से IREDA का शेयर 154.90 फीसदी चढ़ा है
  • 2024 में अब तक ये 52.84 फीसदी ऊपर गया है
  • बीते एक महीने में शेयर ने 20.13 फीसदी फायदा कराया है
  • मंगलवार को ये 1.35 रु या 0.85 फीसदी की मजबूती के साथ 159.95 रु पर बंद हुआ

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article