Penny Stock: NBFC (Non-Banking Financial Company) कंपनियों में से एक Standard Capital Markets Limited (SCML) ने प्राइवेट प्लेसमेंट के माध्यम से 2500 नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी करने की घोषणा की है। प्रत्येक NCD का फेस वैल्यू ₹1,00,000 है और कुल राशि ₹25 करोड़ होगी।
क्या है NCD?
NCDs एक फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट होते हैं, जिन्हें कंपनियां फंड जुटाने के लिए जारी करती हैं। ये इक्विटी या शेयरों में कन्वर्ट नहीं होते, बल्कि यह एक प्रकार का ऋण साधन (Debt Instrument) होते हैं।
Standard Capital Markets के स्टॉक में उछाल
इसके शेयरों ने पिछले 3 वर्षों में 900 प्रतिशत से अधिक और 5 वर्षों में 1600 प्रतिशत से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू
दिसंबर 2023 में इस कंपनी का स्टॉक स्प्लिट हो चुका है और कंपनी बोनस इश्यू दे चुकी है। जहां स्टॉक स्प्लिट: 10:1 (₹10 के एक शेयर को ₹1 के 10 शेयर में विभाजित किया गया) रहा वहीं बोनस इश्यू: 2:1 (हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर मिले)। स्टैंडर्ड कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड एक वित्तीय सेवा प्रदाता है, जो निवेश, वित्तपोषण और उधार समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
