बिजनेस

5 साल में ₹500 का हुआ ₹50 का शेयर, 1 महीने में 23% भागा, अब देगा 80% डिविडेंड

स्पेशलाइज्ड कार्बन प्रोडक्ट बनाने वाली इस कंपनी ने 5 साल में 1110% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले 1 महीने से भी यह शेयर तेजी से भाग रहा रहा है। गुरुवार को कंपनी ने 80% डिविडेंड का ऐलान किया है।

Image

डिविडेंड दे रहा ये मल्टीबैगर शेयर

शेयर बाजार में गिरावट के दौर में भी कुछ शेयर निवेशकों के लि वेल्थ बिल्डिंग कर रहे हैं। ऐसा ही एक Multibagger Stock शेयर हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल्स (Himadri Speciality Chemical) है। पिछले 5 साल से यह शेयर लगातार निवेशकों के लिए वेल्थ क्रिएटर साबित हुआ है। अप्रैल 2021 से अप्रैल 2026 तक5 साल में शेयर की कीमत 50 रुपये से 500 से पार हो गई है। इस तरह शेयर ने निवेशकों को 1100% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

पिछले 1 महीने से भी शेयर मे अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। इस दौरान शेयर करीब 23 फीसदी भाग चुका है। वहीं, 5 दिन में इसमें 10 फीसदी की तेजी आई है। आज गुरुवार 23 अप्रैल को भी यह शेयर करीब 3 फीसदी बढ़कर 538 रुपये पर बंद हुआ है।

डिविडेंड का ऐलान

Himadri Speciality Chemical (HSCL) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। इसके साथ ही कंपनी ने शेयर की फेस वैल्यू की तुलना में 80% के डिविडेंड (Dividend) का ऐलान भी किया है। कंपनी की तरफ से एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक 1 रुपये की फेसवैल्यू वाले प्रत्येक शेयर 0.80 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट AGM के बाद घोषित की जाएगी।

कैसे रहे नतीजे?

कंपनी के स्टैंडअलोन नतीजों के मुताबिक चौथी तिमाही में कुल रेवेन्यू 1,163.22 करोड़ रुपये रहा। जबकि, इस दौरान नेट प्रॉफिट 185.70 करोड़ रुपये रहा। जबकि, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए स्टैंडअलोन आधार पर इनकम 4,581.41 करोड़ रुपये रही। जबकि, प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 991.36 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 749.70 करोड़ रुपये रहा।

विस्तार की योजना पर नजर

कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों के साथ ही महिष्तिकरी स्थित हुगली प्लांट में 70,000 एमटीपीए की स्पेशल कार्बन ब्लैक लाइन का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने की जानकारी दी है। इसके साथ ही 23 अप्रैल 2026 को 200 एमटीपीए की पहली एनोड मटेरियल प्रोडक्शन फैसिलिटी भी शुरू होने की जानकारी दी है। कंपनी के विस्तार के इन कदमों से आने वाले समय में उत्पादन क्षमता, उत्पाद मिश्रण बेहतर होने की उम्मीद है।

सप्लाई चेन मजबूत बनाने का प्लान

कंपनी ने अपनी सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के लिए चीन के ग्वांगझू में एक सहायक कंपनी बनाने को मंजूरी दी है। यह एक स्टेप डाउन सब्सिडियरी कंपनी है, यानी इसका नियंत्रण पूरी तरह हिमाद्री केमिकल्स के हाथ में होगा। इस कदम से न केवल सप्लाई चेन मजबूत होगी। बल्कि, बैटरी मटेरियल्स और केमिकल्स के साथ ही हाई वैल्यू प्रोडक्ट्स के मार्केट में पकड़ मजबूत होगी।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article