Mukka Proteins And M.V.K. Agro Food Product IPO: गुरुवार 29 फरवरी से दो आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। इनमें मुक्का प्रोटीन्स और एमवीके एग्रो फूड प्रोडक्ट शामिल हैं। इन दोनों कंपनियों का ग्रे-मार्केट प्रीमियम आईपीओ के पहले ही दिन अच्छे प्रॉफिट का संकेत दे रहा है। हालांकि इन दोनों के आईपीओ को पहले दिन दोपहर दो बजे तक बहुत अधिक सब्सक्रिप्शन नहीं मिला है। दो बजे तक मुक्का प्रोटीन्स का आईपीओ 1.22 गुना और एमवीके एग्रो फूड प्रोडक्ट का आईपीओ 0.44 गुना ही सब्सक्राइब हुआ है। आगे जानिए इन दोनों का GMP कितना है।
ये भी पढ़ें -
एम.वी.के. एग्रो फूड प्रोडक्ट
इसका आईपीओ 29 फरवरी से 04 मार्च तक के लिए खुलेगा। उसके बाद इसकी लिस्टिंग 07 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 120 रु का है। वहीं कंपनी आईपीओ के जरिए 65.88 करोड़ रु जुटाएगी।
इसके आईपीओ में 1200 शेयरों की लॉट साइज है। यानी कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है। ये एक एसएमई आईपीओ है।
मुक्का प्रोटीन्स
इसका आईपीओ 29 फरवरी से 04 मार्च तक के लिए खुलेगा। उसके बाद इसकी लिस्टिंग 07 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड अभी फिक्स नहीं है। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है।
कितना है जीएमपी
आईपीओ वॉच के अनुसार मुक्का प्रोटीन्स का जीएमपी इस समय 17 रु है, जबकि एमवीके एग्रो फूड प्रोडक्ट का जीएमपी 30 रु चल रहा है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक किसी कंपनी का जीएमपी घट-बढ़ भी सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
