बिजनेस

Mukesh Ambani Security: भारत समेत विदेशों में भी अब मुकेश अंबानी को मिलेगी Z+ Security, परिवार भी होगा इसमें कवर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 28, 2023, 11:07 PM IST

Mukesh Ambani Security: मंगलवार को ही मुकेश अंबानी के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुकेश अंबानी का परिवार को हमेशा से जान का खतरा बना रहा है। यही कारण है कि सरकार की ओर से उन्हें जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही दी गई थी। हालांकि इसे लेकर कई विवाद हैं और मामला कोर्ट में भी लंबित है।

Image

मुकेश अंबानी को विदेशों में भी मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा

Photo : BCCL

Mukesh Ambani Security: रिलाइंंस इंडस्ट्री के मुखिया मुकेश अंबानी को अब विदेशों में भी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को यह आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र से कहा कि भारत के साथ-साथ विदेशों में भी मुकेश अंबानी और उनके परिवार को अपने खर्चे पर जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

क्या कहा कोर्ट ने

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस सुरक्षा का खर्चा खुद मुकेश अंबानी उठाएंगे। शीर्ष अदालत में एक मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने कहा कि जब मुकेश अंबानी और उनका परिवार भारत के भीतर है, तब महाराष्ट्र सरकार और गृह मंत्रालय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैं। जब वे विदेश यात्रा कर रहे हों तो गृह मंत्रालय उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा।

अंबानी की ओर से तर्क

खंडपीठ ने इस तथ्य के मद्देनजर आदेश पारित किया कि इस मुद्दे पर पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर मामले लंबित थे। अंबानी की ओर से, वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किलों को भारत को वित्तीय रूप से अस्थिर करने के लिए हमले का लगातार खतरा बना रहता है। ऐसी जोखिम भारत और विदेश दोनों जगहों पर है।

पहले की सुनवाई में क्या हुआ था

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 22 जुलाई को केंद्र सरकार को मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को दी गई सुरक्षा कवर जारी रखने की अनुमति दी थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article