बिजनेस

Reliance Industries Loan: रिलायंस को क्यों पड़ गयी लोन की जरूरत, अंबानी को चाहिए 25000 करोड़ रु, जानिए पूरा मामला

Reliance Industries Seeks Loan: रिलायंस को जो लोन चाहिए उसकी शर्तों को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है और इसमें बदलाव हो सकते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 2025 में लगभग 2.9 बिलियन डॉलर का लोन बकाया होगा, जिसमें ब्याज भुगतान भी शामिल है।

Image

रिलायंस को चाहिए लोन

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस को चाहिए लोन
  • 25000 करोड़ रु का लोन चाहिए
  • बैंकों के साथ चल रही बातचीत

Reliance Industries Seeks Loan: अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज 3 बिलियन डॉलर (करीब 25457 करोड़ रु) तक के लोन के लिए बैंकों के साथ बातचीत कर रही है। दरअसल अगले साल इसका कुछ लोन ड्यू (देय) है, उसे रिफाइनेंस करने के लिए कंपनी को लोन की जरूरत है। इसी के लिए कंपनी बैंकों के साथ बातचीत कर रही है। लगभग आधा दर्जन बैंक भारतीय कंपनी के साथ लोन के लिए चर्चा कर रहे हैं, जिसे 2025 की पहली तिमाही में सिंडिकेट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -

शर्तें नहीं हुई हैं तय

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस को जो लोन चाहिए उसकी शर्तों को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है और इसमें बदलाव हो सकते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 2025 में लगभग 2.9 बिलियन डॉलर का लोन बकाया होगा, जिसमें ब्याज भुगतान भी शामिल है।

ऑफशोर मार्केट में वापसी

अगर लोन मिल जाता है, तो यह 2023 के बाद से रिलायंस इंडस्ट्रीज की ऑफशोर मार्केट में वापसी होगी, जब समूह ने 8 बिलियन डॉलर से अधिक का लोन जुटाया था। ब्लूमबर्ग के अनुसार, ये सुविधाएँ, जो पैरेंट कंपनी और इसकी सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के लिए थीं, ने कुल मिलाकर लगभग 55 कर्जदाताओं को आकर्षित किया।

ऐसा इसलिए क्योंकि ये बैंक टॉप-टियर क्रेडिट्स की डील्स में शामिल होना चाहते थे।

भारतीय रु हो रहा कमजोर

रिलायंस की नये लोन की मांग भारतीय रुपये के लगातार कमजोर होने के बीच आई है, जो पिछले महीने शेयर बाजार में बिकवाली के कारण डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज को इस समय भारत के सॉवरेन ग्रेड से एक पायदान ऊपर की रेटिंग दी गई है। यह एक दुर्लभ उदाहरण है जब किसी कंपनी की साख उस देश की साख से अधिक होती है जिसमें वह स्थित है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article