बिजनेस

ITI Share Price: ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा ITI का शेयर, 10% की तेजी, आखिर क्या है वजह

ITI Share Price: ITI के शेयर में एक सप्ताह में 40% से अधिक की जोरदार तेजी आई है। ये तेजी से बढ़ते ट्रेडिंग वॉल्यूम और निवेशकों की रुचि से प्रेरित है। मजबूत कारोबारी डेवलपमेंट भी तेजी का एक कारण है।

Image

आईटीआई के शेयर ने अब तक का उच्चतम स्तर छुआ

KEY HIGHLIGHTS
  • ITI के शेयर में तेजी
  • 10 फीसदी उछला शेयर
  • ऑल टाइम तक गया

ITI Share Price: मंगलवार, 10 दिसंबर को लगातार तीसरे सत्र में ITI के शेयर की कीमत में जोरदार तेजी देखने को मिली। एनएसई पर इसमें लगभग 10 प्रतिशत तक की उछला आई। इससे ये 404 रु के अपने नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा। आईटीआई के शेयर की कीमत 368.10 रु के पिछले बंद भाव के मुकाबले 385 रु पर खुली और 9.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 404 रु के अपने रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई। हालांकि उसके बाद शेयर में हल्की गिरावट आई। करीब ढाई बजे ये NSE पर 19.45 रु या 5.28 फीसदी की मजबूती के साथ 387.55 रु पर है। इस समय कंपनी की मार्केट कैप 37,114 करोड़ रु है।

ये भी पढ़ें -

क्या है ITI में तेजी का कारण

ITI के शेयर में एक सप्ताह में 40% से अधिक की जोरदार तेजी आई है। ये तेजी से बढ़ते ट्रेडिंग वॉल्यूम और निवेशकों की रुचि से प्रेरित है। मजबूत कारोबारी डेवलपमेंट भी तेजी का एक कारण है। 19 नवंबर को, ITI ने उत्तराखंड सरकार के भूविज्ञान और खनन निदेशालय से अपने खनन डिजिटल परिवर्तन और निगरानी प्रणाली (MDTSS) परियोजना के लिए 95 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।

इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत, ITI देहरादून और हरिद्वार सहित प्रमुख जिलों में 40 चेक गेटों पर MDTSS का विकास, कार्यान्वयन और रखरखाव करेगी।

क्या है ITI का बिजनेस

ITI सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) उत्पादों/समाधानों की डायवर्स रेंज बनाती है। यह आईओटी, स्मार्ट सिटी और अन्य संबद्ध दूरसंचार उत्पादों और सेवाओं की ओर डायवर्सिफिकेशन ला रही है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article