बिजनेस

माही जीत रहा है, CSK निवेशक और मालिक हो रहे हैं मालामाल, जानें धोनी कैसे भरते हैं झोली

M S Dhoni Midas Touch In IPL And CSK Income: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड 19 दिसंबर, 2014 को शुरू की गई थी। यह इंडिया सीमेंट्स (India Cements) का सब्सिडियरी ब्रांड है। सीएसके के शेयर नवंबर 2018 में इंडिया सीमेंट से अलग किए गए और इंडिया सीमेंट्स के शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में शेयर मिले।

Image

सीएसके के शेयर का रिटर्न

KEY HIGHLIGHTS
  • सीएसके के शेयर ने दिया तगड़ा रिटर्न
  • माही की टीम का शेयर करा रहा फायदा
  • 5 साल में दिया 1100 फीसदी से अधिक रिटर्न

M S Dhoni Midas Touch In IPL And CSK Income: महेंद्र सिंह धोनी क्यों कैप्टन कूल है , उसकी मिसाल उन्होंने IPL में एक बार फिर पेश कर दी है। धोनी की टीम CSK ने आखिरी दो गेदों पर गुजरात टाइटंस के मुंह से जीत छीन ली। और एक बार फिर माही ने दिखाया कि क्रिकेट में माही (MS Dhoni) का होना क्या मायने रखता है। सीएसके ने सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को हराकर 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया।

धोनी ने शुरुआत से ही सीएसके की कप्तानी की है। वे इस फ्रेंचाइजी के लिए हमेशा से पारस पत्थर रहे हैं। जिस तरह माही सीएसके को बार-बार खिताब दिला रहे हैं, उसी तरह CSK के निवेशकों को भी मालामाल कर रहे हैं। यहीं कारण है कि लोग कहते हैं माही खेल रहा है.. जीत रहा है और अब तो यह कहने लगे हैं कि कमाई भी करा रहा है।

सोमवार को एक तरफ मैदान पर सीएसके के खिलाड़ियों ने धमाल मचाया तो दूसरी तरफ अनलिस्टेड मार्केट में सीएसके के शेयर ने कमाल कर दिया। ये धोनी की ब्रांड वैल्यू ही है कि कुछ ही सालों में CSK के निवेशकों को 1100 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल गया।

12 गुना से अधिक कर दी दौलत

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड 19 दिसंबर, 2014 को शुरू की गई थी। यह इंडिया सीमेंट्स (India Cements) का सब्सिडियरी ब्रांड है। सीएसके के शेयर नवंबर 2018 में इंडिया सीमेंट से अलग किए गए और इंडिया सीमेंट्स के शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में शेयर मिले। तब शेयर की कीमत 12-15 रुपये थी, जो Stocx के अनुसार अब 185 रु पर है। यानी 5 सालों में निवेशकों को सीएसके शेयरों से 1183 फीसदी रिटर्न मिला है। इससे निवेशकों की दौलत 12 गुना से अधिक हो गई होगी। सीएसके की मार्केट कैपिटल इस समय 5701 करोड़ रु है।

कितनी है धोनी की दौलत

एक तरफ सीएसके के शेयर की कीमत कई गुना बढ़ी तो दूसरी तरफ टीम को आईपीएल ट्रॉफी जिताते हुए धोनी की नेटवर्थ (Dhoni Net Worth) भी बढ़ी। फोर्ब्स के अनुसार 2015 में धोनी की नेटवर्थ 256.33 करोड़ थी, जो अब टीओआई के अनुसार 1030 करोड़ रु है।

CSK के मालिक भी हैं अरबपति

बता दें कि इंडिया सीमेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं एन श्रीनिवासन (N. Srinivasan), जो एक इंडस्ट्रियलिस्ट और ICC के पूर्व चेयरमैन हैं। वे एक अरबपति कारोबारी हैं। उनकी नेटवर्थ इस समय 720 करोड़ रु है। वहीं बीएसई के अनुसार इंडिया सीमेंट्स की मार्केट कैपिटल 6,190.20 करोड़ रु है।

2008 में इंडिया सीमेंट्स ने सीएसके को खरीदा था

चेन्नई सुपर किंग्स को इंडिया सीमेंट्स ने 2008 में 371 रुपये में खरीदा था। फ्रेंचाइजी अपने घरेलू मैच चेन्नई (तमिलनाडु) के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलती है। धोनी के कप्तानी वाली टीम पांच आईपीएल खिताब, 10 फाइनल मैच और 14 सीजन में 12 प्लेऑफ के साथ सबसे सफल फ्रेंचाइजी होने का दावा करती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article